जना नायकन’ लीक होने से मचा बवाल, मेकर्स का बड़ा एक्शन, फैंस में नाराजगी

WhatsApp Image 2026 04 10 at 4.59.15 PM 1

अगर आप जना नायकन का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए यह खबर चौंकाने वाली है। सुपरस्टार की इस बहुप्रतीक्षित थलपति विजय फिल्म का एक अहम हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों ही नाराज नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म का लगभग पांच मिनट का क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लीक वीडियो में फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स और विजय का इंट्रोडक्शन सीन शामिल है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट के साथ-साथ गुस्सा भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

भीम वकानी का निधन: एक कलाकार, एक पिता और एक मार्गदर्शक की विरासत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेकर्स ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ कर दिया है कि वे दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने फैंस से भी अपील की है कि वे इस लीक कंटेंट को शेयर न करें, ताकि फिल्म की इमेज और मेहनत को नुकसान न पहुंचे।सोशल मीडिया पर फैंस ने भी इस घटना पर निराशा जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि यह विजय के करियर की आखिरी फिल्म है, इसलिए इसे इस तरह लीक होना बेहद दुखद है।

ये भी पढ़ें

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी: इतिहास से सीख लेने का दिया संदेश

 

कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि यह उनके फेवरेट स्टार को सही विदाई नहीं मिलने जैसा है।इस फिल्म की रिलीज पहले से ही अटकी हुई है, क्योंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड  ने कुछ सीन पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में लीक की घटना ने मेकर्स की चिंता और बढ़ा दी है।

 

 

Patna
Entertainment

अनंत सिंह की बेटी की शादी, शाही लुक में दिखे दूल्हे ऋषिकेश

Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी की भव्य तैयारियों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार का शाही अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गुलाबी शेरवानी, आकर्षक पगड़ी और पारंपरिक गहनों से सजे ऋषिकेश की पहली तस्वीर सामने आते ही […]

Read More
Our Radha Serial
Entertainment

‘हमारी राधा’ में बेटे के लिए गिरधर से मदद मांगेगी राधा

Our Radha Serial: टेलीविजन दर्शकों के पसंदीदा शो ‘हमारी राधा’ में आने वाले दिनों में रिश्तों, जिम्मेदारियों और एक मां के संघर्ष की भावुक कहानी देखने को मिलेगी। अनमोल टीवी के इस पहले ओरिजिनल फिक्शन शो में राधा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिरने वाली है। इस बार उसकी सबसे बड़ी चिंता अपने […]

Read More
Mumbai
Entertainment

अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपने क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर चर्चा में हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो की सफलता से उत्साहित अनिल कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कार्यक्रम परिवारों […]

Read More