पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी, ‘रेड कारपेट’ बिछा इंतजार…लेकिन अनिश्चितता बरकरार

Untitled 6 copy 6

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी

नया लुक डेस्क 

अमेरिका और ईरान के बीच हालिया युद्धविराम के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

पाकिस्तान इस अहम बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी अनिश्चित बने हुए हैं।

रेड ज़ोन सील, हाई अलर्ट पर इस्लामाबाद

शांति वार्ता को देखते हुए इस्लामाबाद के रेड ज़ोन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संसद, सरकारी दफ्तरों, दूतावासों और बड़े होटलों की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके को लगभग छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने मेहमानों के लिए खोले दरवाजे

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान सहित सभी भागीदार देशों के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा दिया है। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वार्ता में शामिल प्रतिनिधियों और पत्रकारों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाएगी।

एयरलाइंस से भी ऐसे यात्रियों को बिना वीजा बोर्डिंग देने की अपील की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह अहम बैठक सेरेना होटल इस्लामाबाद में आयोजित की जानी है।

होटल को कई दिनों के लिए पूरी तरह बुक कर लिया गया है और आम मेहमानों के लिए खाली करा दिया गया है। आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

हार्दिक पांड्या पर BCCI का बड़ा एक्शन, IPL मैच में की गई हरकत पड़ी भारी

ईरान ने वार्ता पर डाला संदेह

हालांकि, ईरान ने इस वार्ता को लेकर संशय पैदा कर दिया है। ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम के मुताबिक, इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। ईरान ने साफ किया है कि जब तक अमेरिका लेबनान में युद्धविराम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं करता, बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

होर्मुज विवाद से बढ़ा तनाव

इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूल रहा है और इसे तुरंत बंद करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

ईरान का सख्त संदेश

वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन वह अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा हालात को ईरान “युद्धविराम” नहीं मानता और उसकी “उंगलियां ट्रिगर पर हैं”।

Spread the love

Lucknow
homeslider Religion

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

Lucknow: अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र मास की वह अंतिम तिथि है जब आकाश में चंद्रमा पूरी तरह अदृश्य रहता है और रात में घना अंधेरा होता है। चूंकि यह पितृपक्ष चल रहा है इसलिए इस बार अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या कहा जाएगा। नौ अक्टूबर 2026 को रात 9:35 बजे इसका शुभारंभ होगा […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More
Tortoise ring
homeslider Religion

कछुए की अंगूठी क्यों मानी जाती है शुभ? जानें पहनने का सही तरीका

Tortoise ring: फेंगशुई में कछुए को स्थिरता, धैर्य, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से कछुए के आकार वाली अंगूठी पहनने का चलन भी देखने को मिलता है। मान्यता है कि इसे सही तरीके से पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति का ध्यान अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहता […]

Spread the love
Read More