इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

Untitled 3 copy 12

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज:

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की चर्चा के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इजराइल के खिलाफ “विनाश का आह्वान” करना बेहद आपत्तिजनक है और इस तरह का बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता, खासकर उस देश से जो खुद को शांति वार्ता में निष्पक्ष मध्यस्थ बताता है।

ख्वाजा आसिफ के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इजराइल को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने इजराइल को मानवता के लिए “अभिशाप” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि गाजा, ईरान और लेबनान में निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, जबकि लेबनान में हिंसा जारी है। उनके इस बयान को इजराइल ने बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ करार दिया है।

ये भी पढ़ें

बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा पारा: IMD ने बताया कितने दिन की राहत बाकी

शांति मध्यस्थता पर उठे सवाल

पाकिस्तान इन दिनों ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी युद्धविराम कराने की कोशिशों में जुटा है और 11 अप्रैल को संभावित शांति वार्ता की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। लेकिन ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद इजराइल ने पाकिस्तान की “निष्पक्ष मध्यस्थ” की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इजराइली विदेश मंत्री ने भी जताई नाराजगी

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांति मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से इस तरह के बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देता है।

UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और राज्य […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे

सचान को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा प्रतीक्षारत नया लुक ब्यूरो Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी राकेश कुमार […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

चिनहट: मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्र पर्व पर वन स्टॉप सेंटर

चिनहट ACP सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट ने महिलाओं को किया गया जागरूक वस्त्र व मिष्ठान्न वितरित कर पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं का बढ़ाया मान ए अहमद सौदागर Lucknow: शारदीय नवरात्र पर्व के मौके यूपी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा बुधवार […]

Read More