कमर दर्द से परेशान? ये देसी पाउडर देगा दवा जैसा आराम!

delivery ke bad kamar dard ke upay

अगर आप रोजाना कमर दर्द से जूझ रहे हैं और दवाइयों से राहत नहीं मिल रही, तो अब समय है एक आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाने का। घर पर बना एक खास पाउडर आपकी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से कमर दर्द आम समस्या बन गई है। खासकर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है, खासतौर पर डिलीवरी के बाद। ऐसे में शरीर को सही पोषण देना बेहद जरूरी हो जाता है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान सीजफायर: पाक की कूटनीतिक जीत, ‘विश्व गुरु’ पर उठे सवाल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पाउडर को बनाने के लिए आपको मखाना, खसखस, सफेद तिल और तरबूज के बीज चाहिए। इन सभी चीजों को देसी घी में हल्का भूनकर पीस लें। यह पाउडर शरीर को अंदर से ताकत देने का काम करता है। रोजाना सुबह और शाम दूध के साथ एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करने से कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगता है। यह न केवल कमर दर्द को कम करता है, बल्कि शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें

पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस को नहीं मिले नेताजी

इसके अलावा, आप गर्म पानी की सिकाई और तेल मालिश जैसे उपाय भी अपनाकर जल्दी राहत पा सकते हैं। सरसों के तेल में लहसुन और मेथी डालकर मालिश करने से दर्द में और भी ज्यादा आराम मिलता है। अगर आप बिना साइड इफेक्ट के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह घरेलू उपाय आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।