नाथनगर में अवैध स्कूल पर शिकंजा: जांच में वित्तीय गड़बड़ी समेत कई बड़े खुलासे

Untitled 8 copy 1

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। जिले के नाथनगर क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित एक निजी विद्यालय को लेकर मामला गरमा गया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शिकायत के मुताबिक ग्राम पुतसर में संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी बिना वैध मान्यता के चल रही थी। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों का दाखिला करा रहा था। साथ ही, यहां योग्य शिक्षकों, आवश्यक संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी भी पाई गई।

जमीन और ऋण को लेकर भी सवाल

जांच में यह भी सामने आया कि जिस भवन में विद्यालय चल रहा है, वह पहले दीप्ति दुग्ध विकास ग्रामीण सेवा संस्थान के नाम पंजीकृत था और उस पर करीब ₹9.5 लाख का ऋण बकाया है। यह भूमि मूल रूप से डेयरी कार्य के लिए दर्ज है, जिस पर स्कूल संचालन नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। इसके अलावा, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की काली जगदीशपुर शाखा से लिए गए ऋण से खरीदे गए दुग्ध उपकरणों को बेचने का आरोप भी सामने आया है, जो वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीण विकास विभाग को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

कड़ी कार्रवाई के संकेत

विद्यालय संचालन से जुड़े बताए जा रहे अनिल कुमार प्रजापति को चेतावनी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

Untitled 5 copy
Purvanchal

महासम्मेलन से पहले महराजगंज में प्रधान संघ नेताओं पर कार्रवाई

जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, लोकतंत्र दबाने का आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज में पंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया, जबकि नौतनवां ब्लॉक ग्राम प्रधान […]

Read More
Untitled 4 copy
Purvanchal

नौतनवां तहसील में पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa नौतनवां तहसील परिसर में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध का माहौल मंगलवार को दूसरे दिन भी उग्र बना रहा। तहसील के रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी […]

Read More
Untitled 3 copy
Purvanchal

शिक्षा के बिना विकास असंभव: रजत

सगीर ए खाकसार बढ़नी/सिद्धार्थनगर। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था पार्थ-शुभद्रा फाउन्डेशन द्वारा सोमवार को कृष्ण नगर ,नेपाल स्थित महेन्द्र माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित किया गया। कार्यक्रम में शिशु कक्षा से लेकर कक्षा 10 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों […]

Read More