शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: योगी सरकार ने मानदेय बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा

‘PDA के लिए संविधान की रक्षा जीवन मरण का सवाल अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला 1

  शिक्षा:  17,000 मानदेय, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

  • शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम: संदीप सिंह

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया।

सरकार ने मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में 10,000 रुपए निर्धारित किए गए शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर अब 18,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

इसी प्रकार अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रूपए से बढ़ाकर 17,000 रूपये प्रतिमाह किया गया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई माह में दिए जाने वाले भुगतान में सम्मिलित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 1,42,929 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनमें से 1,29,332 शिक्षामित्रों का मानदेय अब तक समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार के 60:40 अनुपात में प्राप्त होता रहा है। मानदेय वृद्धि के फलस्वरूप इन पर आने वाला 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

शेष 13,597 शिक्षामित्र, जिनका भुगतान पूर्णतः राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, उनके लिए 119.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार भी राज्य सरकार वहन करेगी।

संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के 13,769 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में 24,717 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। मानदेय वृद्धि के इस निर्णय से इन अनुदेशकों को भी बड़ी राहत मिलेगी तथा इस पर 217.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह निर्णय न केवल शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।

READ MORE

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिल्ली और राजस्थान में हुई जंग, आखिर RR ने मारी बाजी

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More