भारत की मदद से नेपाल में शुरू होंगे सात नए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स

WhatsApp Image 2026 04 06 at 4.40.46 PM

   शाश्वत तिवारी

काठमांडू। भारत और नेपाल ने 7 नई उच्च-प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। इन प्रोजेक्ट्स की अनुमानित लागत लगभग 47.3 करोड़ नेपाली रुपये है, जिसे भारत सरकार अनुदान सहायता के रूप में प्रदान करेगी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार कृषि क्षेत्र की बात करें तो नवलपुर और तेरहथुम में कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। वहीं शिक्षा क्षेत्र में मुस्तांग, कैलाली, डोल्पा और बांके जिलों में स्कूल भवनों, छात्रावासों और कैंटीन सुविधाओं का विकास शामिल है। स्वास्थ्य क्षेत्र में रौतहट जिले में एक प्रसूति केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं को नेपाल के स्थानीय सरकारी निकायों (नगर पालिकाओं और ग्रामीण नगर पालिकाओं) के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारतीय दूतावास ने कहा वर्ष 2003 से अब तक  भारत सरकार ने नेपाल में 598 एचआईसीडीपी शुरू की हैं, जिनमें हाल ही में हस्ताक्षरित 7 परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें से 506 परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, कनेक्टिविटी, स्वच्छता और सार्वजनिक उपयोगिताओं के निर्माण जैसे क्षेत्रों में पूरी हो चुकी हैं। ये परियोजनाएं नेपाल के सभी 7 प्रांतों में फैली हुई हैं। शेष परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। उल्लेखनीय है कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल की विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर मदद करता रहा है। निकटतम पड़ोसी होने के नाते, भारत और नेपाल व्यापक और बहु-क्षेत्रीय सहयोग में संलग्न हैं। एचआईसीडीपी का कार्यान्वयन, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के साथ-साथ, विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के नेपाल सरकार के प्रयासों को मजबूत करने में भारत सरकार के निरंतर समर्थन को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

 

Spread the love

Operation Sindoor
International

ऑपरेशन सिंदूर में PAK में घुसे भारतीय जेट, 22 मिनट की लॉन्च विंडो का दावा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर एक भारतीय वायुसेना पायलट के बयान ने हवाई अभियान की रणनीति और दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा तेज कर दी है। पायलट के अनुसार, मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 MKI विमानों ने लक्ष्य पर कार्रवाई की और सुरक्षित वापस […]

Spread the love
Read More
Global South
International

भारत ने मिस्र में ‘ग्लोबल साउथ’, फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Global South: विदेश मंत्रालय में सचि  श्रीप्रिया रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान के छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास और फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अपनी यात्रा के पहले चरण में काहिरा पहुंचीं रंगनाथन […]

Spread the love
Read More
India-Japan Defence Cooperation
International

भारत-जापान की बढ़ेगी सैन्य साझेदारी, राजनाथ-कोइजुमी की बैठक में हिंद-प्रशांत पर होगी चर्चा

India-Japan Defence Cooperation: भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम गतिविधियां तेज हो गई हैं। जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी बुधवार को भारत पहुंचे और अपनी यात्रा के पहले दिन मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया। अब 20 अगस्त को नई दिल्ली में उनकी […]

Spread the love
Read More