जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

Untitled 4 copy 7

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

  • स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली/मुंबई। राजधानी दिल्ली और मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों की पहचान मुशाब अहमद उर्फ कलाम और मोहम्मद अमाद के रूप में हुई है। दोनों मुंबई के रहने वाले हैं और लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे जैश के एक कमांडर के संपर्क में थे। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों इंटरनेट मीडिया के जरिए “खिलौना बम” बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे और इन्हीं बमों के जरिए दिल्ली और मुंबई में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

ये भी पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से चला नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, ये आतंकी “मिशन खिलाफत” और “सोल्जर ऑफ प्रॉफिट” नाम के संदिग्ध मॉड्यूल से जुड़े थे। ये नेटवर्क टेलीग्राम, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए सक्रिय था, जहां से उन्हें कट्टरपंथी सामग्री और ट्रेनिंग मिल रही थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये मॉड्यूल ISIS की विचारधारा से भी प्रभावित था। इनका मकसद भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करना और आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करना था।

ये भी पढ़ें

अनुपयोगी होने के बाद भी रैयतों को ज़मीन नहीं लौटा रहा बोकारो स्टील प्लांट

पूछताछ में और खुलासे संभव

बताया जा रहा है कि इससे पहले मुंबई ATS ने ISIS से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के दौरान इन दोनों आतंकियों और कुछ नाबालिगों के बारे में अहम जानकारी मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसमें और भी लोग शामिल हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

READ MORE

CBSE
Education homeslider

CBSE: अबकी बार, रिजल्ट पर रार! परीक्षार्थियों ने कहा-‘सही नहीं हुई कापियों की जांच’

यदि देखनी है अपनी कॉपी को इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन कल यानी 22 मई तक सभी परीक्षार्थी भर सकते हैं अपने-अपने फॉर्म दीपांशु यादव CBSE यदि इस बार आप भी 10वीं या 12वीं की परीक्षा दिए हैं और मनमुताबिक आपको नम्बर नहीं मिले हैं। आपको लगता है कि कॉपियों का पुनरावलोकन हो जाए तो […]

Read More
GT vs CSK
homeslider IPL Sports

GT vs CSK फेल हुए ऋतुराज, साईं और गिल ने बिगाड़ा उनका अनुमान

चेन्नई के खिलाफ गुजरात टाइटंस की शानदार शुरूआत, एक विकेट पर डेढ़ सौ पार GT vs CSK साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज के मैच (GT vs CSK) में भी दोनों ने टीम के लिए शानदार शुरूआत की। क्रिकेट के सबसे बड़े शो यानी इंडियर प्रीमियर लीग […]

Read More
IAS
Crime News homeslider

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा ने लोगों से ठगे लाखों रुपये

IAS…महंगी गाड़ियां, शानदार लाइफस्टाइल, बड़े अफसरों जैसी बातचीत और खुद को IAS बताने का दावा। सामने से देखने पर कोई भी यही समझता कि विप्रा शर्मा कोई रसूखदार अधिकारी है। लेकिन अब उसी चमक-दमक के पीछे छिपी एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि विप्रा […]

Read More