सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमत

gold silver price forecast 2026 investment strategy returns analysis 1024x576 1

सोने-चांदी : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो गए। वायदा बाजार में आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली।  पांच जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 506 रुपये गिरकर 1,49,294 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 2,31,250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह गिरावट लगभग 0.54% रही।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अगर हम देश के बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,928 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,685 रुपये और 18 कैरेट 11,200 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और बैंगलुरु में कीमतें लगभग एक जैसी हैं। यहां 24 कैरेट सोना 14,913 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,670 रुपये और 18 कैरेट 11,185 रुपये है। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट की कीमत 15,066 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच चुकी है। वैश्विक राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं ने सोने पर दबाव बनाया है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और महंगाई की चिंता भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे सोच-समझकर निवेश करें और बाजार की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

Spread the love

Silver Price Crash :
Business

चांदी की कीमत में भारी गिरावट, एक दिन में ₹4500 से ज्यादा टूटी; क्या ₹2 लाख के नीचे जाएगी कीमत?

Silver Price Crash : सोना और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर मंगलवार को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव चांदी की कीमतों पर नजर आया, जहां एक ही […]

Spread the love
Read More
Global trading system
Business

सुरक्षित वैश्विक व्यापार के लिए नियम-आधारित व्यवस्था जरूरीः भारत

शाश्वत तिवारी Global trading system : संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग (UNCITRAL) की 60वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस उच्च स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय और UNCITRAL के साथ संयुक्त रूप […]

Spread the love
Read More
Indian Customs Agent
Business National

नेपाल भंसार प्रशासनिक भवन में प्रवेश से रोके जाने के आरोप पर भारतीय एजेंटों का धरना जारी

पुलिस बुलाकर प्रशासनिक भवन से बाहर निकाले जाने का आरोप, व्यापार मंडल खुलकर आया समर्थन में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Indian Customs Agent:  भारत-नेपाल सीमा स्थित भैरहवा (बेलहिया) भंसार (कस्टम) कार्यालय में प्रशासनिक भवन में प्रवेश को लेकर भारतीय कस्टम एजेंटों और नेपाल भंसार प्रशासन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले चार दिनों […]

Spread the love
Read More