प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव : अवस्थी

Untitled 11 copy

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं को रविवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल ही एक आदर्श, सक्षम और उत्तरदायी पुलिसकर्मी के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला होता है। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की सीख दी।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करना है। इसके लिए हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए।

उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और समय पालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस की छवि उसके आचरण, व्यवहार और कार्यशैली से बनती है। ऐसे में प्रत्येक प्रशिक्षु को सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करना होगा।

एसपी ने आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध की रोकथाम, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीतियों की जानकारी दी। साथ ही तकनीकी दक्षता, सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करने पर बल दिया, ताकि बदलते समय में पुलिस और अधिक प्रभावी बन सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लाइन भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन का कड़ाई से पालन करने, शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त रहने और प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एसपी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों को अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करें, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास सुदृढ़ हो सके।

READ MORE

ओरेकल का बड़ा फैसला: 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, AI तकनीक बनी वजह

विभुवन संकष्टी चतुर्थी आज: गणेश कृपा पाने का विशेष दिन, जानें पूजा विधि, चंद्रोदय समय और महत्व

UP के इस जिले में चोरी की मिली तालिबानी सजा, पढ़कर थर्रा जाएगा कलेजा

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More