भारत से मालदीव को मिली 2 हाई-स्पीड फेरी की सौगात

WhatsApp Image 2026 04 01 at 5.25.48 PM

   शाश्वत तिवारी

माले। भारत ने हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ( HICDP ) के तहत मालदीव को दो और हाई स्पीड फेरी की सौगात दी है, जो दोनों देशों के बीच सहयोग में एक अहम कदम है। फेरी सेवा मालदीव के द्वीपों के बीच परिवहन में क्रांतिकारी सुधार ला रही है। यह नेटवर्क न केवल निवासियों के लिए आवाजाही को आसान बना रहा है, बल्कि आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत के ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ के तहत, 10 करोड़ मालदीवियन रुपये की अनुदान सहायता से मालदीव के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री थोरिक इब्राहिम ने 2 अतिरिक्त हाई-स्पीड आरटीएल फेरियों का उद्घाटन किया। यह 12 फेरियों और एक टर्मिनल की एक व्यापक परियोजना का हिस्सा है, जो भारत-मालदीव के मज़बूत सहयोग को दर्शाता है।

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पर मालदीव गणराज्य ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा एल. अटोल में आरटीएल फेरी सेवाओं का उद्घाटन हुआ। मालदीव में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों में एक और मील का पत्थर है। अब तक, जनवरी 2025 में हस्ताक्षरित एचआईसीडीपी चरण, एमओयू के तहत भारत के सहयोग से 12 में से 4 फेरियां डिलीवर की जा चुकी हैं।भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत मालदीव के साथ राज्जे ट्रांसपोर्ट लिंक (आरटीएल) परियोजना के अंतर्गत हाई-स्पीड फेरी सेवाएं शुरू की हैं। इसका उद्देश्य मालदीव के विभिन्न द्वीपों (एटोल्स) के बीच कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और स्थानीय मोबिलिटी व आजीविका को बेहतर बनाना है। इस प्रकार के सहयोग के साथ भारत हिंद महासागर क्षेत्र (IOR ) में एक विश्वसनीय विकास भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रहा है।

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

जेसीबी और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

इससे पहले भारत और मालदीव के बीच सितंबर 2020 में सीधी कार्गो फेरी (पोत) सेवा शुरू की गई थी। यह कार्गो सेवा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर भारत और मालदीव के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए थी। भारत की ओर से दोनों देशों के बीच परिवहन को मजबूती देने के साथ ही मालदीव में एक से दूसरे द्वीप तक जाने के लिए शुरू की गई फेरी सर्विस भारत के समुद्री पड़ोसी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यही नहीं, भारत मालदीव को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, उपकरण और समुद्री सुरक्षा (जैसे- संयुक्त गश्त) में भी सहायता प्रदान करता रहा है।

 

Spread the love

Untitled 18 copy
International

भारत ने UN में आतंकवाद और बहुपक्षवाद पर रुख स्पष्ट किया

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीति का दबदबा देखने को मिला। एक ओर जहां भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महासभा में देश का राष्ट्रीय वक्तव्य देकर आतंकवाद और वैश्विक संघर्षों पर दुनिया को कड़ा संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर विदेश […]

Spread the love
Read More
Tel Aviv
International

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

Tel Aviv: दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान से लगातार आपातकालीन ट्रांसपोंडर कोड प्रसारित हुए। इनमें कुछ समय के लिए ऐसा कोड भी इस्तेमाल हुआ, जिसे संभावित हाईजैक या विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति से जोड़ा जाता है। घटना के बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट […]

Spread the love
Read More
Mogadishu
International

सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या

Mogadishu: सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में समुद्री लूट की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। समुद्री लुटेरों ने पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले टैंकर MT Honor 25 को अपने कब्जे में लेने के बाद उसके पांच क्रू सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों में एक भारतीय नागरिक के अलावा तीन पाकिस्तानी और एक म्यांमार […]

Spread the love
Read More