संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

Untitled 5 copy 24

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही पंप पर वाहनों और लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई, जिससे लंबी कतार लग गई। इसी दौरान कुछ लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिसका अन्य लोगों ने विरोध किया। बात बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

ATF कीमतें घटीं तो घट सकते हैं फ्लाइट किराए, सरकार ने कही बड़ी बात

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने लोगों को लाइन में व्यवस्थित कर बारी-बारी से पेट्रोल और डीजल दिलवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। कुछ समय तक पुलिस की निगरानी में पंप पर व्यवस्था बनाए रखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अचानक भीड़ बढ़ने पर पेट्रोल पंपों पर अक्सर इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाल मस्जिद के पास स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम […]

Spread the love
Read More