संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। मृतका की पहचान रूपा देवी (पत्नी मनीष गोंड) के रूप में हुई है।

मृतका रूपा देवी का फाइल फोटो

मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाह के बाद से ही रूपा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता भगवान दास, निवासी बरौली, मुंबई से लौटकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने यह भी बताया कि रूपा देवी छह माह की गर्भवती थी। वहीं, पति द्वारा घटना को लेकर अलग-अलग बयान दिए जाने से मामला और उलझता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि रूपा देवी का विवाह वर्ष 2022 में मनीष गोंड के साथ हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोहल्ले में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं—कोई फंदे से झूलने की बात कह रहा है तो कोई अन्य कारण बता रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

READ MORE

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

पैर में गोली लगी, तमंचा-कारतूस और स्कूटी बरामद कृष्णानगर में महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चल रहा था फरार ए अहमद सौदागर  Lucknow: बीते 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 30 वर्षीय राधा का बेरहमी से कत्ल करने वाले मामले में फरार चल रहे 25 हजार […]

Spread the love
Read More