गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

वायरल तस्वीर 313

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर ही फिलिंग स्टेशन पर जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पुराने समय की तुलना में अब रसोई गैस का सिलेंडर लंबे समय तक चलता है, इसलिए जल्दबाजी में सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की होम डिलीवरी जैसी व्यवस्था पहले थी, वही अब भी बरकरार रहेगी। सीएम योगी ने अफवाह फैलाने वाले लोगों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अव्यवस्था और भ्रम फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के दुष्प्रचार में पड़ने से बचना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे केवल आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और अफवाहों को बढ़ावा न दें।

ये भी पढ़ें

तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्ति और संयम पर जोर देते हुए कहा कि अगर लोग अफवाहों में आकर उतावलेपन दिखाएंगे तो उनकी राष्ट्रीयता पर संदेह किया जा सकता है। हमें अपने नेतृत्व पर भरोसा रखते हुए शांतिपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ अपने काम और जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए।उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर भी ध्यान दिलाया। ईरान-इज़राइल और अमेरिका के बीच संघर्ष से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित और स्थिर है। मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वे मानसिक रूप से तैयार रहें और देश के विकास और सुरक्षा में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें

अब छोटे शहरों से भी उड़ान संभव! नरेंद्र मोदी सरकार लाएगी 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड

Spread the love

Lucknow
Uttar Pradesh

पूर्व राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के भवन भी जांच के घेरे में, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से बढ़ी हलचल

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अलीगंज अग्निकांड के बाद अवैध और नियमों के विपरीत बने भवनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने उन संपत्तियों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया है, जिन्हें […]

Spread the love
Read More
Bigg Boss 20
Entertainment Uttar Pradesh

20वें सीजन में बदला बिग बॉस का खेल, सेफ गेम पर लगेगी लगाम

 20वें सीजन में बदला खेल का नियम Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। 12 अगस्त को JioHotstar और COLORS ने शो का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही नए सीजन […]

Spread the love
Read More
Babar Azam
Sports Uttar Pradesh

ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम का जलवा

बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग Babar Azam ICC Test Rankings: ICC ने टेस्ट क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छी पारियां खेलने के बाद बाबर ने रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग […]

Spread the love
Read More