डीसी की मीटिंग छोड़ कर घूस लेने पहुंचा क्लर्क

Untitled 9 copy 7
  • डेढ़ करोड़ मुआवजे के भुगतान के एवज में मांग रहा था 40 लाख रूपये,

नया लुक ब्यूरो

रांची/जमशेदपुर। सोनारी ACB की टीम ने सरकारी मुआवजा देने की एवज में 40 लाख रुपए घूस मांगने के आरोपी सरायकेला डीसी कार्यालय के भू-अर्जन विभाग के क्लर्क प्रीतम आचार्य और उसके दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। विनय तिवारी गम्हरिया ब्लॉक कार्यालय के पास गाड़ी में नोट गिनते पकड़ा गया। घटना के दिन क्लर्क प्रीतम को एक मीटिंग में शामिल होने डीसी ऑफिस जाना था। ऐन वक्त पर इसे दलाल के द्वारा ये सूचना मिली कि पैसा देने वाला आदमी आ गया है। क्लर्क ने डीसी की मीटिंग दरकिनार करते हुए घूस लेने को प्राथमिकता दी और मीटिंग में नहीं गया। दोनों के खिलाफ चौका के मोनोबोरो गांव निवासी गुरुचरण सिंह सरदार ने 11 फरवरी को सोनारी ACB DSP इंद्रदेव राम से घूस मांगने की शिकायत की थी। मामले की जांच करने के बाद पहली किस्त देने के दौरान दोनों को पकड़ा गया। नकद पांच लाख रुपए समेत दो चेक भी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, 84 देसी बम मिलने से मचा हड़कंप

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

गिरफ्तार क्लर्क सरायकेला टाउन हॉल वार्ड नंबर तीन निवासी प्रीतम आचार्य और कीताडीह हरहरगुट्टू कृष्णापुरी निवासी विनय तिवारी को सोनारी एसीबी कैंप ले आई, जहां से शाम सात बजे दोनों को जेल भेज दिया गया। एसीबी थाने में विनय तिवारी की पत्नी पहुंची, जहां कुछ देर के लिए उन्हें मिलने दिया गया और फिर जेल ले जाया गया। गुरुचरण सिंह सरदार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के लिए रांची से पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार व उनकी टीम को भी बुलाया गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More