तबीयत बिगड़ने पर सोनिया गांधी भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

Untitled 6 copy 17

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्प में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

चेस्ट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक, चेस्ट से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। वरिष्ठ डॉक्टर अनूप बसु की देखरेख में उनका इलाज जारी है। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, 84 देसी बम मिलने से मचा हड़कंप

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय करीब 6 दिनों तक उनका इलाज चला था और डिस्चार्ज के बाद भी घर पर उनकी देखभाल जारी रही।

सांस और खांसी की पुरानी समस्या

बताया जाता है कि प्रदूषण के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती रही है। जांच में डॉक्टरों ने ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने की पुष्टि की थी। 79 वर्षीय सोनिया गांधी को खांसी की पुरानी समस्या भी है और वह नियमित रूप से डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं।

ये भी पढ़ें

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत, एलपीजी से भरे दो जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

पिछले साल 7 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी वर्ष 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (UPA) की चेयरपर्सन रहीं। साथ ही राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई अहम नीतिगत फैसलों में भूमिका निभाई।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More