शहीद दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Untitled 7 copy 11

जमशेदपुर। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन पूरे सम्मान और देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण से हुई। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वरिष्ठ सदस्य सुखविंदर सिंह ने सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके बाद परिषद के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस आयोजन की खास बात यह रही कि थल सेना, वायु सेना और नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया…देश न कभी झुका है, न कभी झुकेगा। अंत में “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

प्रमुख उपस्थित सदस्य

सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, विश्वजीत, सी.सी. पूरी, उमेश शर्मा, राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, बिरजू, दया भूषण, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Spread the love

Iran
homeslider International

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Iran के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में देश के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से सीधे बातचीत करना “बहुत मुश्किल” है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के नेतृत्व में उनकी मौजूदगी ईरान के लिए ताकत का बड़ा स्रोत है और मौजूदा संकट के दौर में उनका मार्गदर्शन बेहद […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider Politics

ब्राह्मणों को साधने निकली SP, क्या बदलेगा UP का सियासी गणित?

Politics उत्तर प्रदेश की सियासत में जब भी चुनाव की आहट आती है, ब्राह्मण समाज अचानक चर्चा के केंद्र में आ जाता है। आबादी के हिसाब से यह समुदाय राज्य की कुल जनसंख्या का करीब नौ से बारह प्रतिशत ही है, लेकिन प्रभाव इतना ज्यादा है कि कोई भी पार्टी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती। […]

Spread the love
Read More
Corruption
Analysis homeslider

विकास की नींव या भ्रष्टाचार की बुनियाद?

Corruption लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को हुआ था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटा था और उस वक्त इस 63 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर की तुलना जर्मनी की सड़कों से की गई थी। 4,200 करोड़ रुपये की इस परियोजना […]

Spread the love
Read More