महंगाई का झटका: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 25% तक महंगे, ‘ चार डे वर्किंग वीक’ की तैयारी

Petrol Diesel Price Cut

कोलंबो। आर्थिक दबाव से जूझ रहे श्रीलंका में आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25% तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है।  जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ना तय है।ताजा फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत 81 श्रीलंकाई रुपए बढ़कर 398 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी महंगा होकर 79 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 382 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें

 लखनऊ में बदल रहा है बिजली का सिस्टम, अब पहले बैलेंस फिर बिजली

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस बीच देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके  ने हालात को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ‘4 डे वर्किंग वीक’ लागू करने और कंपनियों से वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) मॉडल अपनाने की अपील की है, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके।विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संकट, बढ़ती महंगाई और आयात लागत में इजाफा इस फैसले की बड़ी वजह हैं। सरकार पर राजस्व बढ़ाने और घाटा कम करने का दबाव साफ नजर आ रहा है। ईंधन की कीमतों में इस उछाल से परिवहन, खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी सेवाएं महंगी होने की आशंका है। आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा, जबकि सरकार राहत के उपायों पर भी विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

Trump-Iran News
homeslider International

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले का दावा, ट्रंप बोले- दबाव में बातचीत को तैयार हुआ ईरान

Trump-Iran News :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य अभियान की तैयारी कर चुका था, लेकिन अंतिम समय में ईरान ने बातचीत की इच्छा जताते हुए संपर्क किया। ट्रंप […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार

Stock Market Today :  घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के दम पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने […]

Spread the love
Read More
Tsutomu Yamaguchi
International

दो परमाणु हमलों से बच निकले त्सुतोमु यामागुची, दुनिया के सबसे दुर्लभ जीवित गवाहों में थे शामिल

Tsutomu Yamaguchi : इतिहास में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनकी कल्पना करना भी कठिन है। जापान के त्सुतोमु यामागुची (Tsutomu Yamaguchi) की कहानी ऐसी ही एक असाधारण दास्तान है। वे उन बेहद कम लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए दोनों परमाणु हमलों का सामना किया और जीवित बचे। […]

Spread the love
Read More