अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026 03 23 at 3.44.11 PM
  • महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती
  • अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद
  • आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

      आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ महुली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के हरे पौधे, फल और फूल सहित कुल 8 किलो 750 ग्राम बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि ग्राम बसियाजोत निवासी अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल मजीद अपने घर के सामने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अफीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में अफीम के हरे पौधे (फल व फूल सहित) कुल 8.75 किलोग्राम पाए गए।

ये भी पढ़ें

डाइट में शामिल करें ये 3 सुपर सब्जियां , लिवर और किडनी को बनाएं स्वस्थ

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। इस अभियान में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा और कांस्टेबल अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन-सी? जानिए सही चुनाव से कैसे मिलेगा बेहतर पोषण

Spread the love

One thought on “अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

Comments are closed.

Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More
Crime News

चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चालक को अपहरण कर हत्या का मामला, इससे पहले पुलिस समीर व मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है ए अहमद सौदागर Lucknow : सुल्तानपुर जिले के ज्ञानीपुर शिवगढ़ निवासी कैब चालक मोहम्मद गुलफाम को अपहरण कर उसकी चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार […]

Spread the love
Read More