लखनऊ में बदल रहा है बिजली का सिस्टम, अब पहले बैलेंस फिर बिजली

1 3

अगर आप लखनऊ या आसपास के जिलों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जल्द ही आपके घर का बिजली कनेक्शन प्री-पेड स्मार्ट मीटर से जुड़ने जा रहा है। इसका मतलब है कि अब आपको बिजली इस्तेमाल करने से पहले अपने मीटर में रिचार्ज करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल में रिचार्ज किया जाता है।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड इस नई व्यवस्था को लखनऊ सहित 19 जिलों में लागू करने की तैयारी में है। लखनऊ और बरेली में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जबकि अन्य जिलों में इसे अगले कुछ महीनों में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि जैसे ही आपका बैलेंस खत्म होगा, आपकी बिजली तुरंत बंद हो सकती है। यहां तक कि अगर बैलेंस थोड़ा सा भी माइनस में चला गया, तो कनेक्शन कट सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अब अपने बैलेंस पर लगातार नजर रखनी होगी। बिजली विभाग का कहना है कि इस योजना से बिजली की बर्बादी कम होगी और उपभोक्ता केवल उतनी ही बिजली का भुगतान करेंगे, जितनी उन्होंने इस्तेमाल की है। इससे विभाग को भी आर्थिक लाभ मिलेगा और सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा।

ये भी पढ़ें

डाइट में शामिल करें ये 3 सुपर सब्जियां , लिवर और किडनी को बनाएं स्वस्थ

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था कुछ चुनौतियां भी लेकर आई है। कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि अचानक बिजली कट जाती है, और रिचार्ज करने के बाद भी कनेक्शन तुरंत नहीं जुड़ता। इसके अलावा, मोबाइल पर आने वाले अलर्ट को नजरअंदाज करने पर भी बिजली बंद हो सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे समय-समय पर अपने मीटर का बैलेंस चेक करते रहें और समय रहते रिचार्ज कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। यह व्यवस्था आने वाले समय में बिजली उपयोग का तरीका पूरी तरह बदल सकती है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

सोना ₹8,131 और चांदी ₹15,747 सस्ती – क्या ये गिरावट निवेशकों के लिए मौका है?

Religion Uttar Pradesh

मनुस्मृति में संशोधन नहीं, शास्त्रों में मिलावट का पर्दाफाश करना उद्देश्य: स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

Varanasi: संस्कृति संसद में भारतीय धर्मशास्त्रों, मनुस्मृति और सनातन परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श करते हुए स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मनुस्मृति में संशोधन करना नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रों में कथित रूप से किए गए प्रक्षेप, मूल ग्रंथों में मिलावट और विदेशों में पहुंचाई गई दुर्लभ पांडुलिपियों की वास्तविकता […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

UGC विवाद की सियासी गूंज! 53,615 अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता

Lucknow:  उत्तर प्रदेश की सियासत में UGC नियमों को लेकर चल रही बहस अब विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भले ही छह सीटों पर जीत दर्ज की हो, लेकिन समाजवादी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More