SRH प्रैक्टिस मैच में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कप्तान ईशान किशन को अपने ही खिलाड़ी ने दिया सैंडऑफ

WhatsApp Image 2026 03 22 at 10.35.54 AM
  • जीशान अंसारी के गुस्से वाला VIDEO वायरल, ईशान ने मुस्कुराकर टाला मामला

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस मैच में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीम के कप्तान ईशान किशन को अपने ही खिलाड़ी के गुस्से का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर खास नजरें हैं। टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं और शुरुआती मैचों के लिए पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

500+ रन वाले मैच में दिखा गरम माहौल

21 मार्च को टीम ने अपने होम ग्राउंड पर एक हाई-स्कोरिंग प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें दोनों पारियों को मिलाकर 500 से ज्यादा रन बने। इसी मैच के दौरान ईशान किशन के आउट होने का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया। ईशान ने 24 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरी पारी के 8वें ओवर में उन्होंने स्पिनर जीशान अंसारी की लगातार चार गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के जड़कर 20 रन बटोर लिए। लेकिन अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए। जीशान अंसारी ने गुस्से में किया सैंडऑफ
विकेट मिलने के बाद जीशान अंसारी काफी आक्रामक नजर आए। विकेटकीपर ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह सीधे ईशान किशन की तरफ बढ़े और उंगली से पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सैंडऑफ दे दिया। यह दृश्य देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। ईशान ने दिखाया बड़ा दिल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

कोर्ट में राहुल गांधी का नागरिकता विवाद, कांग्रेस का सियासी हंगामा

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर ईशान किशन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह मुस्कुराते हुए पवेलियन लौट गए, जिससे उनका शांत और परिपक्व रवैया साफ नजर आया। बाकी बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम इस प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा ने 94 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 49 रन बनाए और सलिल अरोरा ने सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन ठोक दिए। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड का जुड़ना अभी बाकी है। उनके आने के बाद सनराइजर्स का टॉप ऑर्डर और भी खतरनाक हो सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Spread the love

Virat Kohli Comeback
Sports

बुमराह फिर करेंगे कहर, कोहली की वापसी से बढ़ा टीम इंडिया का दम

    नया लुक ब्यूरो Virat Kohli Comeback : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई […]

Spread the love
Read More
वैभव सूर्यवंशी विश्व रिकॉर्ड
Sports

फाइनल में गरजा वैभव का बल्ला, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

11 गेंदों में फिफ्टी, 29 गेंदों में 94 रन; सूर्यवंशी ने रचा इतिहास Dambula: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में भारत-ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज […]

Spread the love
Read More
Hardik Pandya Injury
Sports

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण हार्दिक पांड्या हुए बाहर

Hardik Pandya Injury : इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी फिटनेस को लेकर पहले से ही सवाल बने हुए थे और अब नई चोट ने उनकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। […]

Spread the love
Read More