IPL 2026: मीडिया से दूर, बस खेल पर फोकस’-वैभव सूर्यवंशी को लेकर रियान पराग का बड़ा प्लान

WhatsApp Image 2026 03 21 at 10.34.56 AM

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। महज 14 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंकाने वाले वैभव को इस सीजन टीम में अहम भूमिका मिलने की उम्मीद है। टीम के नए कप्तान रियान पराग ने वैभव की भूमिका को लेकर साफ रणनीति बताई है। उन्होंने कहा कि वैभव पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा और ओपनिंग में उनकी भूमिका सिर्फ आक्रामक खेल दिखाने की होगी। वह जाएं, खुलकर खेलें और हिट करें… बाकी चिंता यशस्वी जायसवाल संभालेंगे। रियान पराग ने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट की कोशिश रहेगी कि वैभव को ज्यादा से ज्यादा मीडिया और बाहरी दबाव से दूर रखा जाए, ताकि वह बिना किसी तनाव के अपने खेल का आनंद ले सकें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं

35 गेंदों का शतक, बना चुके हैं पहचान

आईपीएल 2025 में डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ा और फिर सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। अब इस सीजन सभी टीमें उनके खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरेंगी, जिससे उनकी परीक्षा और कठिन होने वाली है।जायसवाल के साथ ओपनिंग की उम्मीद इस बार वैभव को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे टीम को तेज शुरुआत मिलने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

कब है राजस्थान का पहला मैच?

राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। खास बात यह होगी कि टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन इस मुकाबले में सीएसके की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

Spread the love

Virat Kohli Comeback
Sports

बुमराह फिर करेंगे कहर, कोहली की वापसी से बढ़ा टीम इंडिया का दम

    नया लुक ब्यूरो Virat Kohli Comeback : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई […]

Spread the love
Read More
वैभव सूर्यवंशी विश्व रिकॉर्ड
Sports

फाइनल में गरजा वैभव का बल्ला, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

11 गेंदों में फिफ्टी, 29 गेंदों में 94 रन; सूर्यवंशी ने रचा इतिहास Dambula: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में भारत-ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज […]

Spread the love
Read More
Hardik Pandya Injury
Sports

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण हार्दिक पांड्या हुए बाहर

Hardik Pandya Injury : इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी फिटनेस को लेकर पहले से ही सवाल बने हुए थे और अब नई चोट ने उनकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। […]

Spread the love
Read More