आत्मबल और तप की देवी: मां ब्रह्मचारिणी का जीवन मंत्र

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज देवी के दूसरे स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। यह स्वरूप तप, त्याग, संयम और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है। मां ब्रह्मचारिणी हमें सिखाती हैं कि जीवन को तपोमय बनाकर हम अपनी आंतरिक शक्ति और तेजस्विता को जागृत कर सकते हैं। तप और संयम से बढ़ती है तेजस्विता जीवन में ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करने से न केवल शरीर पुष्ट होता है, बल्कि हम मानसिक और शारीरिक विकारों से लड़ने की शक्ति भी प्राप्त करते हैं। माँ ब्रह्मचारिणी का ध्यान और गुरु प्रदत्त मंत्रों का जप करने से भगवान भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तप की मिसाल: देवी पार्वती

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप स्वयं देवी पार्वती के कठोर तप का प्रतीक है। देवी पार्वती ने अपने गुरु के वचनों पर अटूट विश्वास रखते हुए कठिन तपस्या की, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हुए। यह हमें विश्वास, धैर्य और समर्पण का संदेश देता है।
इंद्रियों पर नियंत्रण ही असली साधना

संयम का अर्थ केवल त्याग नहीं, बल्कि अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करना भी है,

वाणी का संयम : आवश्यकता अनुसार ही बोलना

जिह्वा का संयम : स्वाद के पीछे न भागना

नेत्र का संयम : अनावश्यक दृश्यों से बचना

श्रवण का संयम : बाहरी शोर से हटकर भीतर की आवाज सुनना

स्पर्श का संयम: भोग से दूर रहकर आत्मा में स्थिर होना

जब हम इन इंद्रियों को नियंत्रित कर आत्मा को परमात्मा से जोड़ते हैं, तब हमारे भीतर दिव्य शक्तियों का अवतरण होने लगता है। आज की उपासना का रहस्य माँ ब्रह्मचारिणी की उपासना का सार यही है कि हम अपने भीतर संयम, धैर्य और तप की शक्ति का संचार करें। यही साधना हमें आत्मबल प्रदान करती है और जीवन को श्रेष्ठ दिशा देती है।

ये भी पढ़ें

ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

homeslider Religion

चेटीचंड आज: सिंधी नववर्ष का शुभारंभ, भगवान झूलेलाल की भक्ति में डूबा देश

राजेन्द्र गुप्ता विविधता में एकता का प्रतीक भारत एक अद्भुत जगह है, जहां अनगिनत संस्कृतियां एकाकार होती हैं, यहां अनेकों धर्मों और मतों को मानने वाले लोग रहते हैं जो असंख्य त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हैं। सिंधी समुदाय का त्योहार चेटीचंड भी एक ऐसा ही त्योहार है। यह वरुण देव (जल देवता) साई […]

Read More
Religion

आय और लाभ के लिए मजबूत करें जन्मकुंडली में ग्यारहवां भाव

ग्यारहवां भाव : जो तय करता है कि जातक के जीवन में किस तरीके से और कितना धन आएगा, ज्योतिष में ग्यारहवां भाव केवल लाभ का नहीं बल्कि आपकी प्राप्ति का सबसे संवेदनशील बिंदु है। आम तौर पर कुंडली देखते समय हम राशि स्वामी पर अटक जाते हैं जैसे ग्यारहवें में मकर राशि देखी तो […]

Read More
homeslider Religion

नवरात्रि का प्रथम दिन: मां शैलपुत्री का संदेश-शक्ति को शिवत्व से जोड़ने का आह्वान

नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री की उपासना का दिन है  वह शक्ति, जिसके हृदय से करुणा की धाराएं फूटती हैं। जिन्होंने जगज्जननी को पुत्री रूप में स्नेह दिया और भगवान शिव को कन्यादान कर शक्ति को शिवत्व, अर्थात कल्याण से जोड़ने का दिव्य कार्य किया। यह संदेश स्पष्ट है कि यदि शक्ति है, सामर्थ्य […]

Read More