प्रदोष व्रत आज: महादेव की कृपा पाने का शुभ दिन, जानें पूजा विधि और जरूरी नियम

Untitled 20 copy

राजेन्द्र गुप्ता

हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत अधिक महत्व है। मान्यता है कि जो लोग इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।  प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक की लंबी आयु होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। हर महीने में 2 प्रदोष व्रत होते हैं।

ये भी पढ़ें

सपने में मंदिर दिखना क्या देता है संकेत? जानें अलग-अलग स्वप्नों का आध्यात्मिक अर्थ

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद एक दीप प्रज्वलित करें। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानी गोधूलि बेला में करने का विधान है। ऐसे में इस दौरान भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें। अब महादेव को धतूरा, शमी के फूल और बिल्वपत्र समेत आदि चीजें अर्पित करें। अब आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें। इसके पश्चात भगवान को विशेष चीजों का भोग लगाएं। अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम

प्रदोष व्रत के दिन पूजा के दौरान भगवान शिव को सिन्दूर, हल्दी, तुलसी, केतकी और नारियल का जल भूलकर भी न चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ रुष्ट होते हैं। प्रदोष व्रत के दिन महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श नहीं करना चाहिए। इससे देवी पार्वती के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इस दिन तामसिक भोजन जैसे – शराब , मांस, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी का भी अपमान करने से बचना चाहिए। प्रदोष व्रत के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। व्रतियों को अन्न, चावल और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रदोष व्रत के दिन काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें

नौकरी बदलने का योग! बुधवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नौकरी बदलने का योग! बुधवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत

IAS Rinku Rahi: चिल्ल-पों मचाकर दिया इस्तीफा, चुपके से लिया वापस

Spread the love

PoK Protest
homeslider International

PoK में तनाव बढ़ा: प्रदर्शनकारियों का दावा- 48 घंटे में 31 लोगों की मौत, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

PoK Protest :  पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में चल रहे विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पिछले 48 घंटे के दौरान 31 नागरिकों की मौत हुई है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कमेटी […]

Spread the love
Read More
India-US Defense Partnership
homeslider International

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India-US Defense Partnership :  भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा सहयोग से लेकर परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अमेरिकी विदेश विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी एस. पॉल कपूर ने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More