भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
  • दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता आयोग
  • भाजपा शासित राज्यों में विधानसभा चुनाव में नहीं हटाए जाते अधिकारी

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। यह बात पूरा देश जानता है। भाजपा फर्जी तरीके से प्रिन्टेड फार्म 7 के जरिए फर्जी दस्तखत से वोट कटवा रही थी। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के फर्जी दस्तखत से समाजवादी पार्टी के वोटरों का नाम कटवाने की साजिश हुई। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की लेकिन आयोग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें

योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है : धामी

सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए  यादव ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव होता है, जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होती है तो वहां डीजीपी, चीफ सेक्रेट्री और अन्य अधिकारी हटा दिए जाते हैं लेकिन जिस राज्य में भाजपा की सरकार रहती है, वहां कोई अधिकारी नहीं हटाया जाता है। यूपी में भाजपा की सरकार के दौरान चुनाव में कभी डीजीपी और अन्य अधिकारी नहीं हटाए जाते है। जिन अधिकारियों के परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे थे उन्हें भी नहीं हटाया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में उपचुनाव के दौरान जिन अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी को चुनाव हराया था, हमने उनकी लिस्ट जारी की थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में गड़बड़ी को लेकर BJP को कटघरे में किया खड़ा

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अफवाहजीवी है। ये झूठ बोलते है। बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन लोगों को खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेण्डर नहीं दे पा रहे हैं। जनता में आक्रोश है। लोग लाइनों में लगे हैं। दिक्कतें और परेशानियां झेल रहे हैं, उसके बाद भी भाजपाई बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सब कुछ लाने का दावा करते हैं, वो राम रसोई को चलाने के लिए सिलेण्डर नहीं ला सकते क्या? पूरे देश में रसोई गैस संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार है। पुलिस भर्ती में आए विवादित सवाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझ कर यह सब कराती है, फिर दूसरों को बदनाम कराती है। भाजपा के पास एक टीम है, जिसे वह पैसे देती है और दूसरों को बदनाम करती है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More