महराजगंज महारैली में हंगामा युवक ने दिखाया काला झंडा, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिला मुख्यालय पर जिले के मुख्यालय पर आयोजित सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की महारैली उस समय हंगामे में बदल गई जब एक युवक ने मंच के पास पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को काला झंडा दिखा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही युवक ने विरोध स्वरूप काला झंडा लहराया, वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और युवक को कार्यकर्ताओं के बीच से निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

होर्मुज से भारतीय जहाजों की निकासी ने लगाई कारगर विदेश नीति पर मुहर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जा रहा है कि महारैली में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे। घटना के बाद कुछ देर तक सभा स्थल पर तनाव का माहौल रहा, हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के काला झंडा दिखाने और उसके बाद हुई मारपीट के मामले में वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच की जा रही है। यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

homeslider International

नेपाल के नई सरकार की प्राथमिकता भारत से रिश्ते मजबूत करने की होगी

यशोदा श्रीवास्तव नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में सत्तारूढ़ होने वाली नई सरकार के कामकाज के तौर तरीकों की प्रतीक्षा में दुनिया के कई देश हैं लेकिन नेपाल के पड़ोसी देशों को खास तौर पर इसकी प्रतीक्षा बेसब्री से है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है, दोनों चुनाव […]

Read More
Delhi homeslider

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मंच पर दो छात्राएं फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस प्रस्तुति को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे […]

Read More