भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

Untitled 2 copy 13
  • घायलों में सातों नागरिक भारतीय

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। मनोकामना देवी दर्शन से लौट रही एक भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिसमे सात श्रद्धालुओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सात लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचित करने के लिए नाम और पते की जानकारी जुटाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात मनोकामना देवी मंदिर से लौट रही एक माइक्रो बस गोरखा के शहीद लखन रूरल म्युनिसि पैलिटी-3 में सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।

पुलिस ने बताया है कि माइक्रो बस, बागमती प्रोविंस 006 खा 8430 में 14 लोग सवार थे। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने बताया है कि मरने वाले सभी भारतीय हैं। ड्राइवर और सहचालक को छोड़कर, सभी भारतीय नागरिक मनोकामना मंदिर घूमने गए थे और लौटते समय उनका एक्सीडेंट हो गया,

हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. सुदीप केसी ने बताया कि पांच लोगों का इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की न्यूरोसर्जरी और दो की इंटेंसिव केयर यूनिट में सर्जरी हो रही है। घायलों में सात भारतीय और दो नेपाली हैं। मनोकामना दर्शन से लौट रहे 16 श्रद्धालु एक माइक्रोबस में सवार थे, जो सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।

READ MORE

सनसनी: पत्नी ने पति का शव बाथरूम में दफनाया

नई क्विड में सेफ्टी पर बड़ा दांव,छह एयरबैग, आठ -इंच टचस्क्रीन और CNG विकल्प के साथ बाजार में उतरी

Spread the love

One thought on “भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More
Thimphu
International

पड़ोसी प्रथमः डॉ. जयशंकर ने भूटान में कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 शाश्वत तिवारी Thimphu: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भूटान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने भूटानी समकक्ष ल्योंपो डी. एन. धुंग्येल से मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत और भूटान के बीच जारी व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। यह यात्रा न केवल दोनों देशों के बीच सदियों पुराने रणनीतिक संबंधों […]

Spread the love
Read More
gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के तो PM मोदी भारत के शिल्पी

gorakhpur: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Spread the love
Read More