आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की पूजा से मिलती है पापों से मुक्ति

Untitled 1 copy 13

राजेन्द्र गुप्ता

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में 2 एकादशी पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी को। हर एक एकादशी का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं में से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से जातक को पापों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।

पापमोचनी एकादशी शुभ मुहूर्त

  • चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ- 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से
  • चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त- 15 मार्च को सुबह 09 बजकर 16 मिनट पर
  • पापमोचनी एकादशी 2026 तिथि- 15 मार्च 2026, रविवार

पापमोचनी एकादशी के पारण का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट के बीच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दशामाता व्रत आज: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं का विशेष व्रत

खरमास में पड़ेगी पापमोचनी एकादशी

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने को मीन संक्रांति कहा जाता है। इस साथ ही खरमास आरंभ हो जाते हैं, जो पूरे एक माह तक चलेंगे। इस दौरान शुभ कामों को करने की मनाही होती है। इस दौरान भगवान विष्णु के साथ सूर्य देव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा पापमोचनी एकादशी को दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है।

पापमोचनी एकादशी पूजा विधि

एकादशी के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके पश्चात स्वच्छ और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें तथा पूजा प्रारंभ करें। सबसे पहले भगवान श्रीहरि का शुद्ध जल और पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें पुष्प, माला, गंध, पीला चंदन और अक्षत अर्पित करें। तत्पश्चात फल, मिठाई, तुलसी दल तथा अन्य नैवेद्य अर्पित करें और अंत में आचमन के लिए जल समर्पित करें।पूजन के समय घी का दीपक जलाएं और धूप प्रज्वलित करें। भक्ति भाव से विष्णु मंत्र, विष्णु चालीसा और एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। पूजा संपन्न होने पर भगवान विष्णु की आरती करें और यदि अनजाने में कोई त्रुटि हुई हो तो उनसे क्षमा याचना करें। पूरे दिन नियम, संयम और श्रद्धा के साथ व्रत का पालन करें। अगले दिन प्रातः स्नान करके पुनः भगवान विष्णु की पूजा करें और शास्त्रों के अनुसार विधिपूर्वक व्रत का पारण करें।

ये भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू होगा सनातन नववर्ष विक्रम संवत् 2083

पापमोचनी एकादशी व्रत का महत्व

द्रिक पंचांग के अनुसार, पापमोचन का शाब्दिक अर्थ है ‘पापों का निवारण करने वाला’। लोमश ऋषि के अनुसार, श्रद्धापूर्वक यह व्रत रखने से ब्रह्महत्या (ब्राह्मण की हत्या) जैसे गंभीर पाप भी क्षमा हो जाते हैं। यह व्रत आमतौर पर एक दिन का होता है, लेकिन यदि तिथि सूर्योदय के समय पड़ती है, तो सच्चे भक्त या मोक्ष की तलाश करने वाले दो दिन का व्रत भी रख सकते हैं।

Spread the love

Gun Shot
Crime News homeslider Madhya Pradesh

नागोद राजपरिवार का विवाद हुआ हिंसक

Gun Shot पत्नी ने पति की दूसरी पत्नी को किले के अंदर मारी गोली नया लुक ब्यूरो मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागोद राजघराने के भीतर चल रहा लंबे समय से पारिवारिक विवाद गुरुवार को तब हिंसक हो गया, जब राजघराने के एक सदस्य की पहली पत्नी ने ऐतिहासिक परसमनिया किले के अंदर अपने […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान करती BJP : अखिलेश

BJP समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस लगातार महंगा हो रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। गायें सड़कों पर घूम रही है। भाजपा ने प्रदेश में बिजली का संकट पैदा किया है। स्मार्ट […]

Spread the love
Read More
Astrology
homeslider Religion

ज्योतिष में खास माने जाते हैं…ये 12 रत्‍न दूर कर सकते हैं कई परेशानियां

Astrology रत्नों को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि रत्न न केवल ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, किसी भी […]

Spread the love
Read More