चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू होगा सनातन नववर्ष विक्रम संवत् 2083

Untitled 1 copy 11

नया लुक डेस्क

सनातन परंपरा के अनुसार 19 मार्च 2026 को सनातनी नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का शुभारंभ होगा। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन दिन ही सृष्टि के निर्माण का आरंभ हुआ था और इसी दिन से सत्ययुग की शुरुआत भी मानी जाती है। इसलिए यह तिथि सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और मंगलकारी मानी जाती है। इसी शुभ दिन से चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होगा। श्रद्धालु इस दिन माँ भगवती की पूजा-अर्चना करते हुए नवरात्रि व्रत का संकल्प लेंगे। संकल्प के दौरान “रौद्र” नामक संवत्सर का उच्चारण किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

आज है शीतला अष्टमी: माता शीतला की पूजा से मिलती है रोगों से रक्षा, जानिए बसौड़ा पर्व का महत्व और पूजा विधि

19 मार्च को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना (घट स्थापना) के साथ माँ दुर्गा के नौ दिवसीय पावन उत्सव की शुरुआत होगी। इस दिन परंपरा के अनुसार नए वस्त्र धारण करना, घर पर ध्वजा का आरोहण करना तथा मिश्री, काली मिर्च और नीम के पत्तों का सेवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे वर्ष भर आरोग्य, सुख और समृद्धि बनी रहती है। नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धालु माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, जप, पाठ और व्रत का पालन करते हैं। जो साधक पूरे नौ दिन व्रत नहीं रख पाते, उनके लिए सप्तमी, अष्टमी और नवमी का व्रत रखना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। ऐसा करने से माँ भगवती की कृपा से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

ये भी पढ़ें

19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, पहले दिन करें ये शुभ काम

ईरान में खामेनेई को अंतिम विदाई, तेहरान में उमड़ा जनसैलाब; भारत ने भी दी श्रद्धांजलि

इस वर्ष महाअष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन दुर्गा अष्टमी पूजन, कन्या पूजन और विशेष साधना का विशेष महत्व है। इसके अगले दिन 27 मार्च 2026 को भगवान श्रीराम की पावन जयंती-श्रीराम नवमी मनाई जाएगी। इसी दिन नवरात्रि हवन, कन्या पूजन और व्रत का पारण कर नौ दिवसीय पावन उत्सव का समापन होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

homeslider International

भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

   शाश्वत तिवारी NASSCOM Disha Program Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच डिजिटल और तकनीकी सहयोग को एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई देते हुए कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के उभरते हुए तकनीकी लघु एवं मध्यम उद्योगों (टेक एसएमई) के विकास के लिए नैसकॉम […]

Spread the love
Read More
Maulana Jarjis
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी ए अहमद सौदागर कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि […]

Spread the love
Read More
homeslider International

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

Delivery Boys : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले डिलीवरी बॉयज के लिए पुलिस ने सजा का तरीका बदल दिया है। अब पहली बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डिलीवरी एजेंटों से जुर्माना वसूलने के बजाय उन्हें चार घंटे का अनिवार्य ट्रैफिक सेफ्टी लेक्चर अटेंड करना होगा। पुलिस का मानना है […]

Spread the love
Read More