दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट को बीच रास्ते से लौटना पड़ा, मध्य पूर्व तनाव का असर

air taxi 1773121941

दिल्ली-मैनचेस्टर: अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर दिखाई देने लगा है। हाल ही में इंडिगो  की दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली एक उड़ान को उड़ान के बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट सोमवार तड़के नई दिल्ली  से ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई थी। खास बात यह है कि 26 फरवरी के बाद इस रूट पर यह एयरलाइन की पहली उड़ान थी।

सामान्य परिस्थितियों में यह यात्रा लगभग 11 घंटे में पूरी हो जाती है, लेकिन मौजूदा हालात के चलते विमान को निर्धारित मार्ग से हटना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान ने पश्चिम एशिया के सक्रिय संघर्ष क्षेत्रों से बचते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाया था। इसके बावजूद करीब सात घंटे की उड़ान के बाद विमान को वापस लौटने का निर्णय लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें

सैन्य अभ्यास पर भड़कीं किम जोंग उन की बहन, बोलीं-चुनौती दी तो भुगतने होंगे ‘भयानक परिणाम’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दूसरी ओर एक अन्य उड़ान को रास्ते में मोड़कर काहिरा एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डा से रवाना हुआ था और इसे मुंबई पहुंचना था। हालांकि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और कुछ हवाई क्षेत्रों के बंद होने के कारण विमान को बीच रास्ते में ही मार्ग बदलना पड़ा। काहिरा एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। विमान में सवार कई भारतीय यात्रियों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। अधिकतर यात्रियों के पास मिस्र का वीजा नहीं होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही रुकना पड़ा और बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल: जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक देरी की एक वजह अंतरराष्ट्रीय विमानन नियम भी रहे। उड़ान ड्यूटी समय सीमाएँ  (FDTL) के तहत पायलट और केबिन क्रू लगातार एक तय समय से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते। काहिरा पहुंचने तक क्रू का निर्धारित ड्यूटी समय पूरा हो चुका था, जिसके कारण विमान तुरंत आगे की उड़ान नहीं भर सका। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की। उनका कहना है कि लंबी देरी के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा है कि क्रू को आवश्यक आराम देने के बाद उड़ान को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें

पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन : DGP

Spread the love

Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
International

फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमानों की टक्कर में चार पायलटों की मौत

Philippines:  फिलीपींस की वायुसेना में एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है। प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 ट्रेनर विमान हवा में टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों पायलटों की मौत हो गई। हादसे के बाद वायुसेना ने एहतियाती कदम उठाते हुए SF-260 विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अब इन विमानों […]

Spread the love
Read More
Islamabad
International Uncategorized

पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, LPG सिलेंडर ₹7,000 तक पहुंचा

Islamabad: पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईरान से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति बाधित होने के बाद कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 किलो के एक सिलेंडर का दाम करीब 7,000 पाकिस्तानी रुपए तक […]

Spread the love
Read More