पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन : DGP

Untitled 6 copy 5
  • पुलिस बल को मिलेगी बेहतर रहने की सुविधाएं, होली मिलन का हुआ आयोजन

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए कुल 1384 आवासीय भवन बनाए जा रहे हैं, जिससे पुलिस बल को बेहतर रहने की सुविधाएं मिल सकेंगी।सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान डीजीपी ने यह जानकारी दी।

कार्यक्रम में उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डीजीपी ने बताया कि सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पुलिस विभाग के लिए 44 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। यह राशि प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए खर्च की जाएगी। इसके तहत आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विकास और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डीजीपी नें कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न मंचों पर उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की है। यह पूरे पुलिस बल के लिए गर्व की बात है और इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है।डीजीपी ने पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मियों को उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस बल इसी तरह जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Spread the love

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More