किडनैपिंग:कई जगह कलंकित हुए रिश्ते: करीबी ले रहे अपनों की जान

NayaLook 1
  • पेशेवर ने बदला ट्रैक, अपने बन रहे कातिल, सूचीबद्ध अपहर्ता और पेशेवर अपराधियों ने बदले रास्ते

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किडनैपिंग किंग बबलू श्रीवास्तव। पीपी गैंग का सरगना प्रकाश पांडेय। बिहार का शातिर अपराधी फजलुर्रहमान। मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर श्रीप्रकाश शुक्ला और डकैत निर्भय गुर्जर। जरायम की दुनिया के ऐसे ही कई बड़े पेशेवर नाम अब लोगों को नहीं डराते। कई मुठभेड़ में ढेर हो गए तो कई ने ट्रैक बदल लिया। कई जमीन के धंधे में उतर गए तो कुछ ने सफेदपोशों का दामन थाम लिया। कुछ सलाखों के पीछे हैं। बदलते परिवेश में लोग पेशेवर अपराधियों से अधिक अपनों खौफजदा हैं। शाह खर्ची और जल्द अमीर बनने की लालच में अंजाम की परवाह किए बगैर अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। किसी को नशे की लत ने खूनी बना दिया तो कुछ लोग मनबढ़ कुख्यात अपराधी बन गए।

निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या अपराध के इसी नए समीकरण की एक कड़ी है। राजधानी में ऐसी कई राजेश्वरी अपनों के हाथों ही जान गंवा चुके हैं। यूपी में किडनैपिंग जैसी सनसनीखेज वारदात में पहले चंद नाम सामने आते थे। लेकिन अब तो घरेलू कलह, या फिर किसी और वजह को लेकर अपनों का खून बहाने से पीछे नहीं हैं।

निगोहां निवासी राजेश्वरी सात फेरे लेने के बाद सपने में भी नहीं सोची थी कि वह अपने की ही निशाना बन जाएगी। नशेड़ी पति राजेश को शराब का नशा इस कदर हावी हुआ कि वह पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। यह तो राजेश्वरी हत्याकांड का मामला है 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी मानवेंद्र सिंह की जान भी किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उन्हीं के बिगड़ैल सपूत अक्षत प्रताप सिंह ने पहले गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया फिर पिता के शरीर के टुकड़े कर हाथ-पैर जंगल में फेंक दिया था। यह तो महज बानगी भर है यहां इससे पहले भी कई अपनों की जान ले चुके हैं।

READ MORE

और अब जज की कुर्सी पर भी काला जादू

Dhamaal 4 की सुनामी, कमाई 100 करोड़ के करीब

साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा तालिबानी सजा

Spread the love

Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More