महिला दिवस पर व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, गले मिलकर बढ़ाया भाईचारा

Untitled 3 copy 8

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उतरेटिया स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया तथा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यापारियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मतभेद और शिकवे-गिले दूर करने का अच्छा अवसर प्रदान करते हैं। इससे व्यापारी एक-दूसरे के करीब आते हैं और संगठन और मजबूत होता है। वहीं सचिव महताब खान ने अध्यक्ष सक्सेना को होली का पट्टा पहनाकर आपसी भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर गुझिया, चिप्स और पापड़ खिलाते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने संगठन की महिला सदस्यों सहित देश की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। संगठन की महिला अध्यक्ष बीनू मिश्रा ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण और व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष बीनू मिश्रा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, संरक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह और वेद रतन श्रीवास्तव, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, महिला महामंत्री पूजा श्रीवास्तव, सचिव महताब खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, मीडिया प्रभारी आरके मिश्रा व अरुण श्रीवास्तव, विधि सलाहकार एडवोकेट प्रदीप सिन्हा, संगठन महामंत्री दिगंबर वडवाल, सदस्य संतोष श्रीवास्तव सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

READ MORE

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

हर नवें भारतीय पर कैंसर का खतरा !

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More