एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व अन्य मादक प्रदार्थ सामग्रियों के तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए।बैठक के पूर्व आईजी ने नोमेन्स लैंड का पैदल दौरा कर बारीकी से खुले सीमा का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप में चमके संजू सैमसन, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर रचा इतिहास

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा , समस्या को लेकर बातचीत भी की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। नेपाली नागरिकों के सुविधा के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नेपाली भाषा साइन बोर्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों एवं हाल में की गई सफल बरामदगियों की भी जानकारी प्राप्त की तथा 22 वीं वाहिनी के जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी गोरखपुर मुन्ना सिंह, एसएसबी 66 वाहिनी कमांडेट जगदीश धाबाई, सहायक कमांडेट 22 वाहिनी प्रदीप मेढ़ी, सहायक कमांडेट सी. विवेक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद साथ मनाया जश्न

 

Spread the love

House Tax
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Spread the love
Read More
Congress District President Vijay Singh
Purvanchal

Railway Station: नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस उमेश चन्द्र त्रिपाठी  आनंदनगर।  Railway Station आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे […]

Spread the love
Read More
Sanoli
Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Spread the love
Read More