शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

WhatsApp Image 2026 03 08 at 4.37.15 PM

 

  • पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए
  • सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान
  • कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति को तोड़कर नीचे फेंक देने के मामले को लेकर कल कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट और तमाम सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी महोदय को लिखित रूप में और मिलकर अवगत कराया था जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी पीएनसी (PNC) के अधिकारियों और नगर पालिका परिषद नौतनवां के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था की तत्काल उस मूर्ति को संरक्षित किया जाए और कोई भी भूमि तत्काल चिन्हित कर उक्त शहीद की मूर्ति की स्थापना की जाए किंतु पीएसी के अधिकारी और अर्थशास्त्री अधिकारी की लापरवाही का एक गंभीर नमूना प्रस्तुत हुआ है जब एक कुत्ता उक्त शहीद की मूर्ति पर पेशाब कर रहा है। इससे ज्यादा निंदनीय कृत्य कोई और नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें

UPWJU की जीत, अखिल तिवारी का अर्धशतक और सुधीर की गेंदबाजी ने मचाया धमाल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने इस घटना को भी व्हाट्सएप के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया है और आप मीडिया समूह के माध्यम से आग्रह किया है कि तत्काल जिम्मेदार पी एन सी अधिकारी /कर्मचारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद नौतनवां के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे। कल तक यदि मूर्ति का स्थापना हेतु कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मंगलवार को कांग्रेस पार्टी तहसील मुख्यालय नौतनवां पर जोरदार धरना और प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें

अहमदाबाद मुकाबला: संजू-अभिषेक या एलन-सीफर्ट, कौन होगा बड़ा खलनायक?

 

इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल और वरिष्ठ एडवोकेट नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने भी जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति को सम्मान पूर्वक यथोचित स्थान पर स्थापित कर एक बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें

ANTF यूनिट बरेली: पांच करोड़ तीस लाख की अवैध स्मैक पाउडर बरामद

Spread the love

Jewar Airport Statement
Education Politics

अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए भूमि समर्पित करने वाले किसानों से किया संवाद जेवर से लखनऊ के लिए संचालित पहली फ्लाइट से राजधानी पहुंचे किसानों का मुख्यमंत्री आवास पर भव्य स्वागत जेवर एयरपोर्ट से 28 महिलाओं समेत कुल 170 किसानों ने की लखनऊ तक की यात्रा, सीएम का जताया आभार […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Purvanchal

नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज किया औचक निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। नौतनवां कस्बे से सटे ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार […]

Spread the love
Read More