संपूर्ण समाधान दिवस में 104 मामले आए

WhatsApp Image 2026 03 07 at 6.59.13 PM

 

  • डीएम ने सुनी शिकायतें, 11 का मौके पर हुआ निस्तारण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान डीएम ने कुल 104 मामलों को सुना, जिनमें से 11 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने तहसील दिवस और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों की निगरानी स्वयं करें और अपने पर्यवेक्षण में उनका समाधान सुनिश्चित कराएं।

ये भी पढ़ें

तीन दिनों के इंतजार के बाद सीमावर्ती बाजारों में लौटी रौनक

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डीएम ने यह भी कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों में राजस्व, पुलिस, नगर पंचायत, जिला पूर्ति विभाग और विद्युत विभाग से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ नवनाथ प्रसाद, डीडीओ भोला कन्नौजिया, तहसीलदार कर्ण सिंह, सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

तीन दिनों के इंतजार के बाद सीमावर्ती बाजारों में लौटी रौनक

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कार पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियों की हुई बौछार

गोली लगने से तीन लोगों की मौत, हत्यारोपी हिरासत में एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से इलाके में फैली सनसनी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो […]

Spread the love
Read More
Sultanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट से राहत

Sultanpur: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित विशेष MP-MLAअदालत ने सोमवार को राहुल गांधी को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी खुद अदालत में मौजूद रहे। अदालत […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वृंदावन सेक्टर 1 से 19 क्षेत्र मे संयुक्त रामलीला आयोजन का हुआ निर्णय 

श्रीमद्भागवत के आयोजन का निमंत्रण व जिम्मेदारी दी अध्यक्ष ललित सक्सेना ने वरिष्ठ पत्रकार का जन्मदिन वृंदावन जनसरोकार समिति व व्यापार मंडल ने मनाया – विजय श्रीवास्तव – Lucknow: रविवार को उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर देवभूमि वृन्दावन जन सरोकार समिति […]

Spread the love
Read More