हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

Nitish Kumar
  • पलटूराम बुद्ध के आनंद से जॉर्ज के चेले तक, मौका-परस्ती की वो दास्तां
  • एपस्टीन-फाइल का सौदा या सियासत की आखिरी सांस?
  • कहाँ बुद्ध और जॉर्ज और कहा आनंद व नितीश कुमार
  • आत्मसमर्पण! लक्ष्य से भागा धावक, ट्रैक छोड़ गुजरात के पांव पर

कुमार सौवीर

बात बिहार पर। जमीन भी बिहार की, घटनाएं भी बिहार की और आस्‍था, निष्‍ठा और समर्पण बिहारियों का। दो सवाल और जवाब का संकेत भी। पलटूराम बुद्ध का सबसे बड़ा शिष्‍य था आनंद, जबकि जॉर्ज फर्नांडिस का सबसे बड़ा चेला रहे हैं नितीश कुमार। लेकिन आनंद और नितीश में बड़ा फर्क है। आनंद ने कभी भी बुद्ध की लीक को तनिक भी नहीं छोड़ा। आर्थिक मसले पर देखा जाए तो नितीश कुमार हमेशा शीर्षस्‍थ चेला रहे हैं, लेकिन आनंद के विपरीत नितीश की नैतिक छवि हमेशा एक घटिया मौका-परस्‍त नेता के तौर पर स्‍थापित हो चुकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

कल जिस तरह उन्‍होंने अपनी राजगद्दी भाजपा को सौंपी है, उससे तो लोगों को विश्‍वास होने लगा है कि नितीश कुमार की एपस्टीन टाइप कोई बड़ी फाइल के साथ मोदी-शाह ने जबर्दस्‍त डील कर ली। इतनी कि नितीश के पास हांफते रहने के अलावा कोई रास्‍ता ही नहीं बचा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

आप किसी भी दौड़ को देख लें, जहां हर धावक पूरी ताकत लगा देता है। लक्ष्‍य के चरम तक के लिए। जीतने के बाद भले ही हांफना शुरू कर दे, लेकिन दौड़ के दौरान अपनी ट्रैक नहीं छोड़ता। लेकिन नितीश कुमार ने छोड़ दिया। अच्‍छे-खासे मुख्‍यमंत्री के रूतबा को छोड़ कर राज्‍यसभा की अदनी सी कुर्सी के लिए उन्‍होंने अपनी सारी छीछालेदर करा दी। पहले बिहार की सत्‍ता में केवल नितीश कुमार एक ही शीर्ष पर थे, लेकिन अब वे 16 में से एक केवल एक ही रह गये हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

कहां आनंद और कहां पलटूराम नितीश कुमार।

बुद्ध का नाम आते ही अनिवार्य रूप से आनंद का नाम आ जाता है। लेकिन आज न तो जॉर्ज फर्नांडिस का कोई चेला बचा है और न ही नितीश कुमार के पास जॉर्ज फर्नांडिस जैसा कोई गुरू। कारण यह कि नितीश ने बिहार की जमीन पूजने के बजाय गुजरात के चरणों को लम्‍बलेट चरण-चुम्‍बन कर दिया। नितीश कुमार हो तो क्‍या हुआ। “हट बे। देख नहीं रहे हो कि नये सीएम साहब आ रहे हैं?

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More