दुबग्गा: फरार चल रहे गद्दी गैंग के पांच हमलावर गिरफ्तार

Untitled 10 copy 14
  • छन्दोईया गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र स्थित छन्दोईया गांव निवासी फैयाज के बेटे नोमान के ऊपर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने वाले नामजद गद्दी गैंग के फरार चल रहे पांच नामजद हमलावरों को पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 25 फरवरी 2026 को दुबग्गा क्षेत्र स्थित छन्दोईया गांव निवासी फैयाज ने दुबग्गा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दुबग्गा क्षेत्र स्थित शंकर विहार हाजी कालोनी निवासी रेहान अहमद, गद्दी बगिया निवासी मोहम्मद यूसुफ, गद्दी बगिया निवासी नसरुद्दीन, गद्दी बगिया निवासी मुख्तार व उपरोक्त निवासी मोहम्मद सलमान ने मिलकर उनके बेटे नोमान को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर बीस हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले।

ये भी पढ़ें

मानव संपदा पोर्टल पर नया आदेश जारी, 10 मार्च तक बढ़ी समय-सीमा

इस सूचना पर पहुंची पुलिस घायल नोमान को मेडिकल परीक्षण कराने के गद्दी गैंग के पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक जानलेवा हमला करने वाले आरोपितों की तलाश में उनकी टीम जुटी थी कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सभी नामजद आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं कि पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर पांचों नामजद हमलावरों को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More