कांग्रेस पार्टी की शहर कमेटी ने डॉ शहजाद की अगुवाई में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2026 02 26 at 1.23.36 PM

लखनऊ। बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉक्टर शहजाद आलम एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू के संयुक्त तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय लखनऊ पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी लखनऊ के माध्यम से सौंपा गया। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी डॉक्टर शहजाद आलम एवं जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों को अनायास लगातार परेशान एवं प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है. जहां एक ओर कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हें व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया. उनके साथ आए बटुकों की चोटी खींचकर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में ले जाकर प्रताड़ित करने का कार्य किया गया।

वहीं अब शंकराचार्य जी उनके शिष्य स्वामी मुकुदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं. शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है जिसकी मान्यता एवं परंपरा ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटी द्वारा निर्धारित होती है अतः माननीय प्रधानमंत्री जी इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे निवेदन है

ये भी पढ़ें

पर्यावरण से आगे भारत के विकास का बड़ा अवसर ‘कार्बन क्रेडिट’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष परीक्षण एवं पारदर्शी जांच हेतु संबंधित को निर्देशित करने का कष्ट करें. क्योंकि साधु संतों का अपमान हमारी संस्कृति एवं परंपरा नहीं है. प्रदर्शन /ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला. एडवोकेट संजीव पांडे.मो नईम.वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडे. किश्वर जहां. एडवोकेट आरबी सिंह. रईस अहमद. फखरुल इस्लाम नकी रजा. महीप सिंह.अभिमन्यु विश्वकर्मा. शिव बहादुर सिंह. संजय श्रीवास्तव. एड नौशाद ,एडव मुर्तुजा , राम चंद्र बनोधा, रामचंद्र राम. तीरथ राज मिश्रा. इम्तियाज़ खान. राजीव मिश्रा. सुरेश लोधी. राजू वारसी.आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए

 

 

Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More