सोनौली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से रूट मार्च किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर की गई। रूट मार्च के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस बल ने बाजार, मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील गांवों का भी भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की।

असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद स्थापित किया। उन्हें त्योहार के दौरान अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें

सोनौली में पंखे से लटककर युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सकें।

 

Uttar Pradesh

मां का ख्याल रखना फिर मिलूंगा… लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसकर युवक ने दी जान

मरने के बाद भी पाकिस्तानी नम्बर से अभी भी आ रहा है फोन 50 हजार रुपये के बदले पांच लाख वसूल चुके हैं ऐप्प लोन वाले लोग नया लुक संवाददाता लखनऊ। मां आप अपना ख्याल रखना। मैंने कुछ गलतियां कीं, जिसके कारण मैं आपकी सेवा करने में मजबूर हूं। मैंने एक फर्जी साइट से लोन […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

विकासनगर, इंदिरापुरम के बाद अब कैसरबाग आग से कइयों के अरमान खाक

कई वकीलों के जले चेम्बर, कई महत्वपूर्ण फाइलों के जलने की आशंका, कोई जनहानि नहीं नया लुक संवाददाता लखनऊ। दो दिन पहले धू-धूकर जल उठी राजधानी में आग की लपटें अभी ठीक से बुझी भी नहीं थी कि एक पॉश इलाके में आग लग गई। कैसरबाग में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने […]

Read More