सुरक्षा: बोर्ड परीक्षाओं के बीच शोरगुल हो तो 112 पर करें कॉल

Police
  • यूपी पुलिस की अपील, तत्काल मिलेगी राहत

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होते ही छात्रों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में शांत माहौल उनकी तैयारी के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई जगह तेज आवाज, डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य शोरगुल पढ़ाई में बाधा बन जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने भी लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके। प्रदेश में इस समय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के इस अहम दौर में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान अनावश्यक शोरगुल से बचें।

मुजफ्फरनगर जेल अधीक्षक का नया कारनामा

खासकर डीजे, तेज म्यूजिक, लाउडस्पीकर या टीवी की ऊंची आवाज छात्रों की एकाग्रता में बाधा डाल सकती है। पुलिस का कहना है कि यदि कहीं ज्यादा शोर के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हो तो तत्काल आपात सेवा 112 पर कॉल करके मदद ली जा सकती है।

महराजगंज जिले की परसा मलिक पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि बात समझाकर देकर शांत माहौल सुनिश्चित करना है ताकि परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके। कई स्थानों पर पुलिस टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है और शोर कम रखने की अपील कर रही है।अभिभावकों और स्थानीय निवासियों से भी अपेक्षा की जा रही है कि वे इस समय छात्रों का सहयोग करें। थोड़ा सा ध्यान और जिम्मेदारी हजारों बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सकती है। शांत माहौल न सिर्फ पढ़ाई में मदद करता है, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास और प्रदर्शन पर भी सकारात्मक असर डालता है।

Spread the love

Chinhat: Upcoming Sawan month, Chehlum and Barawafat festival
Uttar Pradesh

चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग

इंस्पेक्टर चिनहट ने संभ्रांत लोगों एवं मंदिर के पुजारियों के साथ की बैठक, नियमों के पालन करने की अपील की ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को चिनहट कोतवाली परिसर में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देश पर […]

Spread the love
Read More
Tarun Gaba
Crime News Uttar Pradesh

तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

IPS अफसर अमरेन्द्र कुमार सेंगर से संभाला कार्यभार ए अहमद सौदागर Tarun Gaba IPS:  2001 बैच के IPS अधिकारी तरूण गाबा राजधानी लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को तबादला हुए अमरेन्द्र कुमार सेंगर से कार्यभार ग्रहण कर लिया। तरूण गाबा के साथ ही 15 पुलिस के आलाधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Raja Chaudhary
Entertainment Uttar Pradesh

शादी, अफेयर और तलाक पर राजा चौधरी का बड़ा बयान, श्वेता तिवारी को लेकर किए कई दावे

ऑडिशन से शुरू हुई प्रेम कहानी और शादी की शुरुआत Raja Chaudhary allegations: टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी का रिश्ता एक समय काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2007 में दोनों अलग हो गए थे और 2012 में उनका आधिकारिक तलाक हो गया था। अब सालों बाद […]

Spread the love
Read More