महराजगंज जिले की परसा मलिक पुलिस की बड़ी कामयाबी

WhatsApp Image 2026 02 20 at 11.03.00 AM

 

  • स्विफ्ट डिजायर कार से 48.50 किलो चरस किया बरामद, चालक गिरफ्तार
  • बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की भारी चूक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज ! भारत-नेपाल सीमा पर महराजगंज जिले की परसा मलिक पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की से 48.50 किग्रा चरस बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की पूरी तरह से भारी चूक सामने आई है बता दें कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसा मलिक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 19 फरवरी की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से करीब 48.50 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

चंदर नगर, आलमबाग में ‘आरोग्य’ मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

 

जानकारी के अनुसार, जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र में शेखुआनी शंकरपुर मोड़ पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक राकेश यादव पुत्र स्व. रामनरेश यादव, निवासी शेखुआनी शंकरपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। समस्त वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

One thought on “महराजगंज जिले की परसा मलिक पुलिस की बड़ी कामयाबी”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More