चंदर नगर, आलमबाग में ‘आरोग्य’ मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

Untitled 5 copy 22

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चंदर नगर, आलमबाग क्षेत्र में “आरोग्य” नामक मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे में कार्यरत दृष्टिबाधित परिचारक मो. इक़बाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया। यह क्लिनिक रेलवे से सेवा निवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. सिन्हा द्वारा संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और समान अवसर का संदेश भी दिया गया। दृष्टिबाधित अतिथि को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित करना समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण बना।

ये भी पढ़ें

उतरेठिया में जनसेवा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों के बने आभा-आयुष्मान व अन्य जरूरी कार्ड

मुख्य अतिथि मो. इक़बाल ने अपने संबोधन में डॉ. सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि “आरोग्य” क्लिनिक क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। अपने संबोधन में डॉ. एस. के. सिन्हा ने सभी अतिथियों और नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यक्ति को निरंतर सकारात्मक कार्य करते रहना चाहिए और कर्म को ही सर्वोपरि मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे सूर्य अपनी रोशनी से संसार को प्रकाशित करता है, वैसे ही एक अच्छा व्यक्तित्व समाज में उजाला फैलाता है। डॉ. सिन्हा ने जानकारी दी कि क्लिनिक में डायबिटीज़ सहित विभिन्न रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा। साथ ही देश की प्रतिष्ठित पैथोलॉजी सेवा एजिलस डायग्नोस्टिक्स (पूर्व में एसआरएल डायग्नोस्टिक्स) के माध्यम से ब्लड सैंपल जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

स्वस्थ जीवन के लिए डॉ. सिन्हा के महत्वपूर्ण सुझाव

  • संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल हो।
  • भोजन समय पर और नियंत्रित मात्रा में करें।
  • प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं और मीठे पेयों से बचें।
  • 7–8 घंटे की नियमित और गहरी नींद लें।
  • योग, ध्यान और विश्राम से तनाव नियंत्रित रखें।
  • रेशेदार एवं किण्वित भोजन को अपनाएं।
  • धूम्रपान और शराब से परहेज करें या सीमित रखें।
  • विटामिन D, कैल्शियम, आयरन व विटामिन B-12 की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें।
  • नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें और स्वस्थ आदतों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. एसके सिन्हा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

 

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More