लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Untitled 3 copy 27
  • विपक्ष की आवाज को दबाने के दमनकारी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार: अजय राय
  • विफलता को छुपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार : प्रमोद तिवारी

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह कर योगी सरकार की बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ विधायक वीरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी मुख्य रूप से शामिल रहे। यह शांतिपूर्ण सत्याग्रह प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया।

ये भी पढ़ें

शासन मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग वाले अफसरों पर नहीं होती कार्रवाई!

इस मौके पर अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, किंतु प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी तानाशाही प्रवृत्ति का परिचय दिया है, जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। आज का यह सत्याग्रह उसी लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। यदि सरकार ने अपनी दमनकारी कार्रवाई बंद नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में व्यापक जन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। इस मौके पर राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर प्रदर्शन के दो दिन पूर्व से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल न होने देने के लिए कानूनी नोटिस देना, हाउस अरेस्ट करना एवं उन्हें रास्तों में जबरन रोका जाना यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार कांग्रेस से डरी हुई है और तानाशाही रवैया अपनाते हुए अपनी विफलता को छुपाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इन्दल रावत, फूल कुंवर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, अरशी रजा, पुष्पेन्द्र सिंह, निहारिका सिंह, ललन कुमार, जितेन्द्र सिंह, रज्जन, एफएस चर्चिल, राजेन्द्र पाण्डेय, केके शुक्ला, रजनीश यादव, सिद्धि श्री आदि ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के विरुद्ध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह कर भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

Spread the love

One thought on “लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More