भारत के ‘अंग फिटमेंट केंद्र’ से मलावी के दिव्यांगों को मिलेगा नया जीवन

Untitled 7 copy 20

शाश्वत तिवारी

लिलोंग्वे। भारत ने आर्थिक तौर पर कमजोर अफ्रीकी देश मलावी में स्थायी ‘कृत्रिम अंग फिटमेंट केंद्र’ की स्थापना के लिए मलावी गणराज्य सरकार को 1,000 कृत्रिम अंग सौंपे। यह पहल ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ ही भारत-मलावी के बीच सुदृढ़ द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्टूबर 2024 में मलावी के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान देश में एक स्थायी कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) फिटमेंट केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य दिव्यांग लोगों का पुनर्वास करना है। यह केंद्र जोंबा सेंट्रल अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है।

इससे पहले भारत के सहयोग से 2024 में लिलोंग्वे के कामुज़ू सेंट्रल हॉस्पिटल में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए एक बड़ा शिविर आयोजित किया गया था। अब भारत की ओर से एक हजार कृत्रिम अंगों को भेंट करने के साथ ही स्थायी फिटमेंट केंद्र की स्थापना की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया गया है। यह पहल ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ के तहत शुरू की गई है। मलावी के लिलोंग्वे स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से, भारत के उच्चायुक्त अमराराम गुर्जर ने भारत सरकार की पहल “मानवता के लिए भारत” के अंतर्गत ज़ोम्बा सेंट्रल अस्पताल में स्थायी कृत्रिम अंग फिटमेंट केंद्र की स्थापना के समर्थन के लिए मलावी गणराज्य की सरकार को औपचारिक रूप से 1,000 कृत्रिम अंग सौंपे।

उच्चायोग ने कहा केंद्र को कृत्रिम अंग तैयार करने और कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए आवश्यक मशीनरी से लैस करके, साझेदारी का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा वितरण को बढ़ाना, गतिशीलता में सुधार करना तथा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मानवीय सम्मान को बहाल करना एवं पुनर्वास सेवाओं में स्थानीय विशेषज्ञता को मजबूत करना है। बता दें कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के सहयोग से ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्लोबल साउथ यानी गरीब एवं विकासशील देशों में समय-समय पर कृत्रिम अंग फिटमेंट कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं। इसका संचालन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) द्वारा किया जाता है। मलावी स्थित भारतीय उच्चायोग के सहयोग से 2018 और 2024 में लगाए गए शिविरों में 1,100 से अधिक मलावी नागरिक लाभान्वित हुए थे।

 

Spread the love

Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More
Gang rape in Pakistan
homeslider International

इशाक डार के पोते की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में सियासी तूफान

Gang rape in Pakistan पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते पर गैंगरेप का आरोप पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार राजनीतिक विवादों में घिर गए हैं। लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप के मामले में उनके पोते मुहम्मद रजा डार को मुख्य संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किए […]

Spread the love
Read More
RRB
homeslider Science & Tech

रेलवे में बंपर भर्ती, टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए आवेदन शुरू

RRB रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक […]

Spread the love
Read More