सोने और चांदी के कीमतों में फिर बढ़ोतरी, आज का रेट जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का

gold silver price prediction

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में आई गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी का रुख अपनाया, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक तेजी का माहौल बना रहा। Multi Commodity Exchange (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 1,700 रुपये की तेजी के साथ 1,53,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी में और भी तेज उछाल दर्ज हुआ और यह 6,000 रुपये से अधिक चढ़कर 2,37,613 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया गिरावट के दौरान कई निवेशकों ने मुनाफावसूली और नकदी जुटाने के लिए बिकवाली की थी। जैसे ही बाजार में स्थिरता लौटी, खरीदारी दोबारा शुरू हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी की चिट्ठी में दोस्ती का संदेश, क्या फिर करीब आएंगे भारत-बांग्लादेश?

 

आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम):

24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,53,199

22 कैरेट: ₹1,41,350

18 कैरेट: ₹1,15,650

ये भी पढ़ें

शुगर का आयुर्वेदिक रामबाण इलाज? डायबिटीज मरीज इन प्राकृतिक चीजों से रख सकते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल

 

जहां निवेशक 24 कैरेट या गोल्ड वायदा में दिलचस्पी लेते हैं, वहीं ज्वेलरी खरीदारों के लिए 22 और 18 कैरेट के भाव अहम रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती देखने को मिली। Gold और Silver की कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला। विश्लेषकों का मानना है कि यदि वैश्विक संकेत सकारात्मक रहे तो सोना 1,54,000 रुपये के आसपास टिक सकता है, जबकि चांदी 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

 

Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जनवरी के हाई से 56% टूटा Silver ETF

Gold Silver ETF Crash: गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को सिल्वर […]

Read More
Business Science & Tech

Vi ने लॉन्च की WhatsApp Business सर्विस, छोटे कारोबारियों को मिलेंगे AI और बल्क मैसेजिंग के फीचर्स

Vi WhatsApp Business Service: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने छोटे कारोबारियों और बड़ी कंपनियों के लिए नई सर्विस लॉन्च की है। कंपनी की एंटरप्राइज यूनिट Vi Business ने भारत में WhatsApp Business Solutions की शुरुआत की है। इस सर्विस की मदद से कारोबारी WhatsApp के जरिए अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकेंगे। साथ […]

Read More
Business

NRI नाविकों के लिए आसान हुआ पेंशन खाता खोलना, KYC नियमों में राहत

NPS Rule Change: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में खाता खुलवाने वाले अनिवासी भारतीय (NRI) नाविकों के लिए राहत की खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS अकाउंट खोलने से जुड़े KYC नियमों में ढील दी है। नए बदलाव के तहत अब समुद्री जहाजों पर काम करने वाले NRI नाविकों को पते […]

Read More