गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: दबिश देकर लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, उपनिरीक्षक की मौत, पांच जख्मी

 

  • चालक को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा, पुलिस मौके पर
  • सड़क दुघर्टना में मौत और घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर

   ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे की सड़कों पर आए दिन हो रही सड़क हादसों में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यूपी के महराजगंज में मंगलवार सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब भीषण हादसे में गोरखपुर में तैनात उपनिरीक्षक की जान चली गई। दबिश देकर वापस लौट रही पुलिस टीम की स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी पेड़ में ठोकर लगते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए और महिला दरोगा गीता सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल अपने साथियों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दरोगा संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

सेंसेक्स 174 अंक उछला, निफ्टी भी तेज, निवेशकों ने कमाए ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा

गोरखपुर की पुलिस टीम हुई हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाने की पुलिस टीम सुबह करीब छह बजे महराजगंज में किसी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देकर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि टीम जैसे ही श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के कतारी पहुंची कि तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में उपनिरीक्षक संतोष कुमार की मौत हो गई, जबकि वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा महिला सब-इंस्पेक्टर गीता की हालत सहित अन्य पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

राजधानी में कूड़े से हो रही जमीन की भराई, बदबू और बीमारियों से परेशान लोग

 

जांच-पड़ताल में सामने आया है कि चालक को झपकी आने की वजह यह भीषण दुर्घटना हुई। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर गोरखपुर जिले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम महराजगंज में एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए दबिश देकर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि टीम में वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल और एक निजी चालक शामिल था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

homeslider Uttar Pradesh

राजधानी में कूड़े से हो रही जमीन की भराई, बदबू और बीमारियों से परेशान लोग

विरोध में उतरे दयाल फार्म के निवासी, कई लोगों को हो चुकी है डायरिया की बीमारी मनीष अग्रहरि लखनऊ। राजधानी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। शहर के दयाल फार्म क्षेत्र में गोशाला निर्माण के लिए आवंटित जमीन की भराई मिट्टी की बजाय कूड़े से किए जाने का […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

नौतनवां नगर में श्री श्याम मंदिर के आठवें स्थापना दिवस पर भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! महराजगंज जिले के नगर पालिका नौतनवां क्षेत्र स्थित ठाकुर द्वारा मन्दिर से श्री श्याम मन्दिर के स्थापना महोत्सव के अवसर पर हारे का सहारा श्री खाटू श्याम जी का निकला विशाल आठवें निशान यात्रा जायसवाल मोहल्ला होते हुए हनुमान चौक, पुराने नौतनवां, मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक, सरदार […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने के संकेत, CM योगी के बयान से जगी नई उम्मीद

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि सरकार उनके मानदेय को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के […]

Read More