मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026 02 17 at 3.19.12 PM

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में काम कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

नौतनवां नगर में श्री श्याम मंदिर के आठवें स्थापना दिवस पर भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य है कि प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचे और लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ये भी पढ़ें

नौतनवां नगर में श्री श्याम मंदिर के आठवें स्थापना दिवस पर भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर दिया जा चुका है। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Love Affair
Bihar Crime News homeslider

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

विवाहेत्तर सम्बन्धों के कारण नहीं थम रहा हत्याओं का दौर पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक की हत्या को पहले हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में सामने आया कि यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी। पटना के गर्दनीबाग निवासी ऑटो चालक चंदन […]

Read More
Bulldozer
homeslider Maharastra

‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!

Bulldozer देश में कथित “बुलडोजर कार्रवाई” को लेकर बढ़ते विवादों के बीच Bombay High Court ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम की कार्रवाई को आड़े हाथों लिया और इसे मनमाना करार दिया। UP या […]

Read More
Hindu
Analysis homeslider

लाहौर को फिर मिलने लगी हिंदू नाम वाली पहचान

Hindu लाहौर जिसे पाकिस्तान का दिल कहा जाता है, उस लाहौर  की आत्मा  सांझी सांस्कृतिक विरासत का जीता-जागता गवाह भी है। रावी के किनारे बसा यह शहर सदियों तक हिंदू, सिख, मुसलमान और बौद्ध सभ्यताओं की साझा थाती रहा है। 1947 से पहले लाहौर में हिंदू और सिख आबादी की एक बड़ी हिस्सेदारी थी। बाजारों […]

Read More