उत्तराखंड में टिहरी बांध विस्थापित को 15 साल बाद मिला भूखंड पर कब्जा

WhatsApp Image 2026 02 17 at 3.52.55 PM

देहरादून। जिला प्रशासन की तत्पर और प्रभावी कार्रवाई से ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित परिवार को 15 वर्षों से आवंटित आवासीय भूखंड पर विधिवत कब्जा दिलाया गया। कब्जा मिलने के बाद लाभार्थी महिला ने अपने भाई के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। यह प्रकरण अटक फार्म, सेलाकुई, विकासनगर स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों को आवंटित आवासीय भूखंडों से संबंधित है। शिकायतकर्ता सुमेरचंद एवं अन्य को आवंटित भूखंड संख्या-29 पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। पीड़ित विस्थापित पहाड़ी दंपति की भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती और निर्माण किया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने हटाकर उनका अधिकार बहाल किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संयुक्त जांच टीम गठित की गई, जिसमें तहसील विकासनगर के सर्वे लेखपाल, कानूनगो, राजस्व उपनिरीक्षक (पुनर्वास), राजस्व निरीक्षक (पुनर्वास) तथा सहायक अभियंता शामिल रहे। टीम ने पुनर्वास स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर भूखंड संख्या-15, 16, 17, 27, 28 एवं 29 का स्वीकृत नक्शों और राजस्व अभिलेखों से मिलान किया। जांच में पाया गया कि खसरा संख्या 301, 302 एवं 303 के ये भूखंड टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए क्रय किए गए थे।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

संयुक्त जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित वारिसानों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की निगरानी में अवैध कब्जा हटवाकर भूखंड संख्या-29 सहित संबंधित भूखंडों पर विधिसम्मत रूप से शिकायतकर्ता सुमेरचंद एवं अन्य लाभार्थियों को कब्जा दिलाया गया। भूमि पर अधिकार मिलने के बाद लाभार्थी दंपति ने कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान प्रशासन की सक्रिय पहल से संभव हो सका। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा भूमि कब्जाने वालों और भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More