नौतनवां नगर में श्री श्याम मंदिर के आठवें स्थापना दिवस पर भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा

WhatsApp Image 2026 02 17 at 2.11.20 PM

 

नौतनवां महराजगंज! महराजगंज जिले के नगर पालिका नौतनवां क्षेत्र स्थित ठाकुर द्वारा मन्दिर से श्री श्याम मन्दिर के स्थापना महोत्सव के अवसर पर हारे का सहारा श्री खाटू श्याम जी का निकला विशाल आठवें निशान यात्रा जायसवाल मोहल्ला होते हुए हनुमान चौक, पुराने नौतनवां, मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, गांधी चौक होते हुए श्याम मन्दिर पहुंचा। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने बाबा के दरबार में निशान अर्पित किए और भव्य आरती व पूजा के साथ यात्रा संपन्न हुई। वहीं यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने लगभग दो दर्जन सभासद गणों व सहयोगियों के साथ बाबा श्याम जी के ऊपर पुष्प वर्षा कर एक नई परम्परा की शुरुआत की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहां देखे वीडियो

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “श्री श्याम बाबा की कृपा से श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस निशान यात्रा में शहर वासियों की आस्था देखते ही बनती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है। इस निशान यात्रा में सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल,संजय पाठक,राकेश जायसवाल,राहुल दूबे,विशाल जायसवाल,दुर्गेश कुमार,अशोक रौनियार,अमित यादव,जयप्रकाश मद्धेशिया के अलावा मनीष बेरीवाल,निखिल गोयल,प्रमोद पाठक,राजकुमार गौड़ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

बिना हेलमेट बाइक सवारों का वीडियो वायरल: दिल्ली की सड़कों पर स्टंटबाजी का खौफनाक नजारा

 

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More